फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Officers should fulfill moral responsibility in curbing road accidents: DC

सडक़ दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने में नैतिक दायित्व निभाएं अधिकारी : डीसी

Tue, 02 May 2023 02:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 02 May 2023 02:51 AM IST
विज्ञापन
Officers should fulfill moral responsibility in curbing road accidents: DC
रेवाड़ी। लघु सचिवालय स्थित सभागार में जिला सडक़ सुरक्षा कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीसी इमरान रजा ने जिला के सडक़ तंत्र की मजबूती के साथ ही सडक़ सुरक्षा को लेकर विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सडक़ दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने में सभी विभाग अपनी नैतिक जिम्मेदारी का निर्वहन करें ताकि अनमोन जिंदगियां बचाई जा सकें। उन्होंने कहा कि यदि संबंधित एजेंसी की कमी के कारण किसी प्वाइंट पर बार-बार दुर्घटना हो रही है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। डीसी ने जिला रेवाड़ी से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों, शहर के सरकुलर रोड़ सहित अन्य सडक़ों व चौराहों को आमजन के लिए सुरक्षित व सफर को सुगम बनाने को लेकर प्रभावी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यातायात नियमों की जानकारी होने के साथ-साथ अनुपालना करना ज्यादा अहम है। उन्होंने वाहन चालकों को यातायात के नियमों का पालन करने व दूसरों को भी इस बारे प्रेरित व जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कोई भी वाहन चालक बिना वैध लाइसेंस के बाइक या कोई अन्य वाहन न चलाएं साथ ही 18 साल से कम आयु वर्ग के बच्चों को किसी भी रूप से बिना लाइसेंस के कोई भी वाहन न दें।
विज्ञापन


बैठक में एसपी दीपक सहारण, एसडीएम रेवाड़ी होशियार सिंह, एसडीएम बावल एवं सीटीएम संजीव कुमार, एसडीएम कोसली जयप्रकाश, जीएम रोडवेज रवीश हुड्डा, आरटीए सचिव गजेंद्र कुमार, डीएसपी अमित भाटिया, मुकेश कुमार, एसएचओ ट्रैफिक अनूप कुमार, आरएसए राधा, आरएसओ प्रदेश कार्यकारणी सदस्य रमेश वशिष्ठ सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed