फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Officers and employees found absent in DC's inspection

डीसी के निरीक्षण में अधिकारी और कर्मचारी मिले गैरहाजिर

Wed, 06 Apr 2022 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Officers and employees found absent in DC's inspection
श्रम कल्याण अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण करते डीसी यशेंद्र सिंह। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। डीसी यशेंद्र सिंह ने मंगलवार को एसडीएम रेवाड़ी सिद्धार्थ दहिया व सीटीएम देवेंद्र शर्मा के साथ शहर के पंचायत भवन स्थित श्रम कल्याण अधिकारी कार्यालय तथा सहायक निदेशक औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जहां संबंधित विभागीय अधिकारी व कर्मचारी गैरहाजिर मिले, वहीं मौके पर संबंधित कार्यालयों में फरियाद लेकर पहुंचे लोगों ने उक्त कार्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों के पिछले कई दिनों से न आने की शिकायत भी की। इस पर डीसी ने अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रम विभाग को संबंधित लापरवाह अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की संस्तुति की है। साथ ही संबंधित विभागाध्यक्षों से स्पष्टीकरण भी मांगा है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने मंगलवार को पंचायत भवन स्थित सहायक निदेशक औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग कार्यालय का निरीक्षण किया तो संबंधित कार्यालय अध्यक्ष ही बिना सूचना के गैरहाजिर मिले। इतना ही नहीं उक्त कार्यालय के लिपिक रमेश कुमार भी विगत पांच कार्य दिवस से बिना सूचना के गैरहाजिर पाए गए। वहीं उक्त कार्यालय के पांच कर्मचारी कार्यालय से नदारद मिलने पर डीसी ने संबंधित कार्यालय अध्यक्ष व गैर हाजिर स्टाफ पर उचित कार्रवाई के लिए विभागीय मुख्यालय को सूचित किया। इस दौरान पाया गया कि सहायक निदेशक के पास रेवाड़ी कार्यालय का अतिरिक्त कार्यभार है और सोमवार, मंगलवार व बुधवार का दिन रेवाड़ी कार्यालय के लिए निर्धारित है, किंतु उक्त अधिकारी बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित चल रहा है। इस संदर्भ में कार्यालय में अपने कार्य के लिए आए लोगों ने भी लिखित शिकायत के माध्यम से उक्त कार्यालय की कार्यशैली से अवगत कराया।
विज्ञापन

इसके बाद पंचायत भवन परिसर में ही स्थित श्रम कल्याण अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया गया। इस दौरान वहां पर श्रम कल्याण अधिकारी व श्रम निरीक्षक राज कुमार अनुपस्थित मिले। हाजिरी रजिस्टर का जांच पर देखा गया कि श्रम निरीक्षक पिछले तीन कार्य दिवस से अनुपस्थित चल रहे हैं। उपायुक्त ने निरीक्षण उपरांत श्रम विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को उक्त गैरहाजिर मिले अधिकारियों व कर्मचारियों पर उचित अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की अनुशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने निरीक्षण के दौरान उक्त कार्यालयों में बायोमैट्रिक प्रक्रिया से उपस्थिति न मिलने पर संबंधित कार्यालय अध्यक्षों का स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश भर में बायोमैट्रिक हाजिरी सभी सरकारी कार्यालयों में सुनिश्चित की गई है तो ऐसे में उक्त कार्यालयों में सरकार के आदेशों की अनुपालना न करना गंभीर विषय है। उन्होंने जिला के सभी सरकारी कार्यालयों के विभागाध्यक्ष को स्पष्ट आदेश दिए हैं कि वे अपने कार्यालय में सरकार के आदेशों की अनुपालना करते हुए बायोमेट्रिक हाजिरी प्रक्रिया को अमल में लाएं।

----------
कोट
जिन-जिन विभागों के निरीक्षण में अधिकारी व कर्मचारी गैरहाजिर मिले हैं। उनके विभागाध्यक्षों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों के अपर मुख्य सचिवों को पत्र लिखा गया है।
-यशेन्द्र सिंह, उपायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed