फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   oeleks par saamaan khareedane ka jhaansa dekar 1.23 laakh rupaye thagane vaala aaropee kaaboo

ओएलएक्स पर सामान खरीदने का झांसा देकर 1.23 लाख रुपये ठगने वाला आरोपी काबू

Thu, 01 Sep 2022 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
oeleks par saamaan khareedane ka jhaansa dekar 1.23 laakh rupaye thagane vaala aaropee kaaboo
रेवाड़ी। ओएलएक्स पर सामान खरीदने का झांसा देकर 1 लाख 23 हजार रुपये ठगने के मामले में साइबर थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला भरतपुर के गांव जोत गमेती निवासी राशिद के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से ठगी की रकम में से 77 हजार रुपये बरामद कर लिए है।
विज्ञापन

जांचकर्ता ने बताया कि नयागांव निवासी महावीर प्रसाद ने अपनी शिकायत में बताया कि 07 अगस्त को उनका बेटा यश ओएलएक्स पर अपना क्रिकेट का सामान बेच रहा था। खरीदने वाले ने उनके बेटे को अपने झांसे में लेकर अलग-अलग बैंक खातों से 1 लाख 23 हजार रुपये की ट्रांजेक्शन फोन-पे के माध्यम से करा ली। ठगी का पता लगने पर उन्होंने मामले की शिकायत साइबर थाना पुलिस रेवाड़ी को दी। साइबर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के बाद पुलिस ने मंगलवार को मामले में एक आरोपी राजस्थान के जिला भरतपुर के गांव जोत गमेती निवासी राशिद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश करके एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस ने आरोपी से ठगी की रकम में से 77 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं। रिमांड के दौरान आरोपी से उसके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed