{"_id":"683dfb40a928c8ee5d0b837c","slug":"number-of-coaches-increased-in-13-trains-passing-through-rewari-rewari-news-c-198-1-rew1001-220492-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: रेवाड़ी से गुजरने वाली 13 ट्रेनों में डिब्बे बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: रेवाड़ी से गुजरने वाली 13 ट्रेनों में डिब्बे बढ़े
Tue, 03 Jun 2025 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 03 Jun 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। गर्मी की छुट्टी को देखते हुए रेलवे ने 1 जुलाई तक रेवाड़ी से गुजरने वाली 13 ट्रेनों में अस्थायी रूप से डिब्बों की बढ़ोतरी की है। इससे परिवार के साथ यात्रा करने वाले लोगों को सहूलियत होगी।
गर्मी की छुट्टी में ट्रेनों में टिकट न मिलने कारण लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। मौजूदा समय में अधिकतर ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है। ऐसे में ट्रेनों में डिब्बों की बढ़ोतरी होने से यात्रियों को काफी फायदा होगा। इससे सीट कंफर्म होने के भी आसार बढ़ जाएंगे।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि बीकानेर-दिल्ली सराय-बीकानेर ट्रेन में 30 जून तक 1 सेकंड एसी, 2 थर्ड एसी, दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय ट्रेन में दिल्ली सराय से 30 जून और उदयपुर सिटी से 1 जुलाई तक 1 सेकण्ड एसी व 2 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन
अजमेर-अमृतसर-अजमेर ट्रेन में अजमेर से 30 जून तक और अमृतसर से 1 जुलाई तक 1 द्वितीय शयनयान के डिब्बे, अजमेर-अमृतसर-अजमेर ट्रेन में अजमेर से 30 जून और अमृतसर से 1 जुलाई तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थायी डिब्बे बढ़ाए जाएंगे।
मदार-रेवाड़ी-मदार रेलसेवा में 30 जून तक 5 द्वितीय साधारण, रेवाड़ी-फुलेरा-रेवाड़ी रेलसेवा में 30 जून तक 5 साधारण श्रेणी, रेवाड़ी-हिसार-रेवाड़ी रेलसेवा 30 जून तक 5 साधारण श्रेणी, रेवाड़़ी -फुलेरा-रेवाड़़ी रेलसेवा में 30 जून तक 5 साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी जाएगी।
जयपुर-रेवाड़ी-जयपुर रेलसेवा में 30 जून तक 5 साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जाएगी। इसी प्रकार अजमेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-अजमेर जन शताब्दी ट्रेन, जयपुर-दिल्ली कैंट-जयपुर एक्सप्रेस, दिल्ली कैंट -बठिण्डा-दिल्ली कैंट ट्रेन, बीकानेर-हरिद्वार-बीकानेर ट्रेन में 30 जून तक डिब्बे बढ़ाए जाएंगे।