फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Now you can send ideas for Inspire Award till 15th October

Rewari News: इंस्पायर अवाॅर्ड के लिए अब 15 अक्तूबर तक भेज सकेंगे आइडिया

Tue, 17 Sep 2024 03:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 17 Sep 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
Now you can send ideas for Inspire Award till 15th October
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। इंस्पायर अवॉर्ड योजना के तहत अब आइडिया भेजने की तिथि बढ़ाकर 15 अक्तूबर कर दी गई गई है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर थी। अबतक जिले के 560 विद्यार्थियों ने ही आइडिया भेजे हैं।
इंस्पायर अवाॅर्ड योजना के तहत प्रत्येक खंड से 250 आइडिया मांगे गए थे। कुल 1250 आइडिया भेजे जाने थे, लेकिन 560 विद्यार्थियों ने ही आइडिया भेजे हैं। काफी कम आवेदन आने की वजह से आवेदन की तिथि बढ़ाई गई है। इस योजना के तहत विद्यार्थियों को आइडिया के साथ मॉडल भी तैयार करने होते हैं।
विज्ञापन

एक विद्यार्थी तीन से पांच आइडिया ऑनलाइन भेज सकते हैं। इसके लिए विद्यार्थियों को पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद जिस विद्यार्थी का आइडिया चयनित होगा, विभाग की तरफ से उसे मॉडल तैयार करने के लिए दस हजार रुपये दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थी की नवाचार के प्रति रुचि बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
वर्जन:
इंस्पायर अवाॅर्ड योजना के तहत आवेदन करने की तिथि बढ़ाकर 15 अक्तूबर कर दी गई है। अबतक कुल 560 विद्यार्थियों ने आइडिया भेजे हैं। योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों को नव प्रवर्तनों के लिए प्रेरित करना है।-रेनू यादव, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, शिक्षा विभाग रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed