Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Youth swayed to music, songs, and theatrical performances at Hindola

Rewari News: हिंडोला में गीत-संगीत और नाट्य प्रस्तुतियों पर झूमे युवा, कविता पाठ से गूंजे समसामयिक मुद्दे

Sat, 14 Nov 2026 11:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 14 Nov 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Youth swayed to music, songs, and theatrical performances at Hindola
युवा महोत्सव में अपनी प्रस्तुति देते प्रतिभागी। संवाद
रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में चल रहे 9वें अंतर-क्षेत्रीय (इंटर-जोनल) युवा महोत्सव हिंडोला के दूसरे दिन शनिवार को कलाकारों ने संगीत, नृत्य और नाट्य मंचन की प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया। इस दौरान गीतों और रागनियों को सुनकर युवा थिरक उठे।
विज्ञापन

अंग्रेजी व हिंदी वाग्मिता, अंग्रेजी, पंजाबी और उर्दू कविता पाठ के माध्यम से समसामयिक विषयों पर तार्किक विचारों की अभिव्यक्ति से देश व समाज हित में युवाओं के योगदान पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

युवा महोत्सव के दूसरे दिन मुख्य मंच पर हरियाणवी कलाकार सोमवीर कथूरवाल और बिंदर दनोदा की प्रस्तुति दी। दोनों कलाकारों ने गीत और सागनी सुनाकर युवाओं को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। देर शाम हिंदी नाटक व मिमिक्री की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंच-2 पर वेस्टर्न इंस्ट्रुमेंटल सोलो, वेस्टर्न वोकल (सोलो), वेस्टर्न ग्रुप सॉन्ग और रीति-रिवाज की बेहतरीन प्रस्तुतियां हुई तो मंच-3 पर रील यूट्यूब शॉर्ट मेकिंग, हिंदी व अंग्रेजी भाषण (वाग्मिता व एलोक्यूशन) और अंग्रेजी, पंजाबी और उर्दू कविता पाठ किया गया। मंच-4 पर कोलाज और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं में युवा कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए आईजीयू कुलपति प्रो. असीम मिगलानी ने कहा कि युवा संस्कृति के संवाहक होते हैं। उन्होंने युवाओं को अपनी संस्कृति व परंपराओं को जीवित रखने व उन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
महोत्सव में बतौर मुख्यातिथि गुरुग्राम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय कौशिक ने कहा कि युवा किसी भी देश व समाज की सबसे बड़ी पूंजी व शक्ति होते हैं। युवा जोश, चेतना व हौसलों के दम पर जिंदगी का हर मुकाम हासिल कर सकते हैं।
अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. करण सिंह, युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग की निदेशक प्रो. अदिति शर्मा ने बताया कि रविवार को तीन दिवसीय महोत्सव के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। इस अंतर-क्षेत्रीय युवा महोत्सव के विजेता उत्तर क्षेत्रीय युवा महोत्सव में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे।


महोत्सव के तीसरे व अंतिम दिन के मुख्य आकर्षण
महोत्सव के अंतिम दिन रविवार को विभिन्न मंचों पर रोमांचक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। मंच-1 पर सोलो कराओके सिंगिंग, फोक व ट्राइबल डांस, हरियाणवी रैम्प वॉक (मेल व फीमेल), तथा अंत में भव्य क्लोजिंग सेरेमनी एवं प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन (समापन समारोह व पुरस्कार वितरण)। मंच-2 पर क्लासिकल डांस, कव्वाली, और यूआईईटी ब्लॉक के सामने वाले लॉन में नुक्कड़ नाटक, मंच-3 पर हिंदी डिबेट, अंग्रेजी डिबेट, और हरियाणवी शॉर्ट फिल्म और मंच-4: रंगोली और कार्टूनिंग प्रतियोगिताएं होंगी।

युवा महोत्सव में अपनी प्रस्तुति देते प्रतिभागी। संवाद

युवा महोत्सव में अपनी प्रस्तुति देते प्रतिभागी। संवाद

युवा महोत्सव में अपनी प्रस्तुति देते प्रतिभागी। संवाद

युवा महोत्सव में अपनी प्रस्तुति देते प्रतिभागी। संवाद

युवा महोत्सव में अपनी प्रस्तुति देते प्रतिभागी। संवाद

युवा महोत्सव में अपनी प्रस्तुति देते प्रतिभागी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed