फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Now you can register 11 types of complaints on Swachhta App

Rewari News: स्वच्छता एप पर अब 11 तरह की शिकायतें दर्ज करा सकेंगे

Sat, 27 Jul 2024 03:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 27 Jul 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Now you can register 11 types of complaints on Swachhta App
फोटो : 01रेवाड़ी। ब्रास मार्किट में सफाई करते स्वच्छ भारत मिशन की ब्रैंड एंबेसडर। संवाद
रेवाड़ी। स्वच्छता एप से अब शहर के लोग 11 तरह की शिकायतें कर सकेंगे। इन समस्याओं का समाधान नगर परिषद को करना होगा। समस्या के समाधान के लिए समय सीमा तय की गई है।
विज्ञापन

केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय की ओर से हर वर्ष स्वच्छता सर्वेक्षण करवाया जाता है। अगले माह स्वच्छ भारत मिशन की टीम कभी भी जिले में निरीक्षण के लिए आ सकती है। अधिकारियों के अनुसार स्वच्छता एप शहर के लोग जो 11 तरह की शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। उनमें गार्बेज डंप, कचरा वाहन न आना, झाड़ू न लगना, मृत मवेशी पड़े होना, पब्लिक टॉयलेट साफ न होना, पब्लिक टॉयलेट जाम होना, पब्लिक टॉयलेट में पानी सप्लाई न होना, पब्लिक टॉयलेट में बिजली न होना, गंदे डस्टबिन, खुले में शौच, पेशाब करना व सीवेज से जुड़ी समस्याओं को शामिल किया गया है। जैसे आपको कहीं कोई गार्बेज पॉइंट दिखाई दे लेकिन वार्ड का नंबर नहीं पता है, तो उस की तस्वीर फोन से क्लिक कर एप में अपलोड करें तो उस लोकेशन की जियो टैगिंग खुद नजर आने लगेगी। यदि नगर परिषद शिकायतों के समाधान पर में खरी उतरती है तो स्वच्छता एप से ही सर्वेक्षण में 100 नंबर मिलेंगे। शहरवासी गंदगी के फोटो स्वच्छता एप पर अपलोड कर सकेंगे और संबंधित कर्मचारी को उसका समाधान समय सीमा में करना होगा।
विज्ञापन


यदि किसी ने कचरा नहीं उठाने की शिकायत की तो कर्मचारी को सफाई करने के बाद मौके की साफ फोटो एप पर अपलोड करनी होगी। यदि कोई शिकायत से संतुष्ट नहीं है तो वह शिकायत को री-ओपन भी कर सकता है। इसकी जानकारी मंत्रालय के पास जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




-------
इन बिंदुओं पर सर्वेक्षण टीम करेगी जांच

- सफाई की व्यवस्था कचरा संग्रहण और अपशिष्ट प्रबंधन
- सामुदायिक शौचालय और टॉयलेट की सफाई
- ओडीएफ की स्थिति
- सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध की स्थिति
- सरकारी भवनों और सार्वजनिक स्थल पर पान-गुटके के दाग
- सीवरेज या ड्रेनेज सिस्टम की स्थिति

---------

पिछली बार रैंकिंग में रेवाड़ी शहर की स्थिति:

राष्ट्रीय रैंकिंग-258
राज्य रैंकिंग-11
डोर टू डोर कलेक्शन वेस्ट 92 प्रतिशत
रिहायशी क्षेत्र की सफाई 70 प्रतिशत
मार्केट क्षेत्र की सफाई 70 प्रतिशत
डंप साइट्स पर निवारण 00 प्रतिशत
पब्लिक शौचालय 67 प्रतिशत

पिछली बार रैंकिंग में बावल की स्थिति

राष्ट्रीय रैंकिंग 3113
जोनल रैंकिंग 246
स्टेट रैंकिंग 47
डोर टू डोर कलेक्शन वेस्ट 51 प्रतिशत
रिहायशी क्षेत्र की सफाई 35 प्रतिशत
मार्केट क्षेत्र की सफाई 35 प्रतिशत
डंप साइट्स पर निवारण 89 प्रतिशत

पिछली बार रैंकिंग में धारूहेड़ा की स्थिति

राष्ट्रीय रैंकिंग 3158
जोनल रैंकिंग 186
स्टेट रैंकिंग 49
डोर टू डोर कलेक्शन वेस्ट 16 प्रतिशत
रिहायशी क्षेत्र की सफाई 27 प्रतिशत
मार्केट क्षेत्र की सफाई 27 प्रतिशत
डंप साइट्स पर निवारण 100 प्रतिशत
पब्लिक शौचालय 25 प्रतिशत

-

वर्जन

स्वच्छता एप पर रोजाना 3 से 4 शिकायत आती हैं जिनका उचित समाधान किया जा रहा है। हालांकि, लोग अभी एप को लेकर ज्यादा जागरूक नहीं है। एप लोगों की सुविधा के लिए है, इसका उपयोग करें। लोगों से अपील है कि खुले में कूड़ा ना फेंंके। -सुधीर, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर परिषद।


वर्जन:
इस बार पूरी उम्मीद है कि रेवाड़ी की रैंकिंग देश और प्रदेश दोनों में सुधरेगी। इसके लिए अभी से ही लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। साथ ही सफाई को लेकर अभियान भी चलाया जा रहा है। -प्रियंका यादव, ब्रांड एंबेसडर, स्वच्छ भारत मिशन रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed