फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   now the outbreak of viral fever intensifies, 30 patients are getting daily in opd

अब वायरल फीवर का प्रकोप गहराया, ओपीडी में रोजाना 300 मरीजों की हो रही आमद

Sat, 02 Oct 2021 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
now the outbreak of viral fever intensifies, 30 patients are getting daily in opd
फोटो संख्या: 31 व 32
विज्ञापन

अब वायरल फीवर का प्रकोप गहराया, ओपीडी में रोजाना 300 मरीजों की हो रही आमद
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। बारिश के बाद बदलते मौसम में वायरल फीवर का प्रकोप गहराता जा रहा है। सरकारी अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 300 से ज्यादा अकेले वायरल फीवर के पीड़ित मरीजों की है। इसके अलावा निजी अस्पतालों में बुखार, सर्दी के मरीजों की संख्या बढ़ी है।
जिले के नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन में 1200 मरीज आ रहे है। जिनमें से 300 मरीज वायरल बुखार से पीड़ित होते हैं। अगस्त माह में प्रतिदिन सिविल अस्पताल में लगभग 900 मरीज आ रहे थे। मौसम बदलाव होने के चलते नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन 1200 से अधिक मरीज आ रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि बरसात थमने के बाद डेंगू और वायरल के एकाएक बढ़ता हैं। ऐसे में इस मौसम में हमें सावधानी बरतने की जरूरत हैं। अगर बुखार आता है हल्के में ना लें। विशेषज्ञ चिकित्सक को दिखाकर उचित उपचार कराएं।
विज्ञापन

----------------
पर्ची बनवाने के लिए दो घंटे का इंतजार
नागरिक अस्पताल में इन दिनों मरीजों की भीड़ इतनी बढ़ गई है कि रजिस्ट्रेशन काउंटर से पर्ची लेने में ही दो घंटे लगते हैं। फिर डॉक्टर को दिखाने के लिए चैंबर के बाहर कतार में भी इतना ही समय लगता है। कई बार तो रजिस्ट्रेशन काउंटर से पर्ची लेकर डॉक्टर को दिखाने लाइन में खड़े-खड़े ही अस्पताल का समय पूरा हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
वायरल बुखार के लक्षण
वायरल फीवर की शुरुआत बुखार से होती है। इसके लक्ष्णों से इसे आसानी जाना जा सकता है।
- मरीज को थकान महसूस होने लगती है।
- मांसपेशियों या बदन में दर्द शुरू हो जाता है।
- तेज बुखार, खांसी, जोड़ो में दर्द, दस्त, सर्दी, गले में दर्द, सिरदर्द, आंखों में लाली और जलन की शिकायत होने लगती है।
बदलते मौसम में ये उपाय करें- बदलते मौसम में संक्रमण का खतरा होता है। ऐसे में सूती और पर्याप्त वस्त्र पहनना चाहिए।
- खानपान पर ध्यान देने की जरूरत है। पौष्टिक आहार लेना चाहिए, इससे प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।- पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। मौसमी फलों एवं सब्जियों का खाने में प्रयोग करना चाहिए। विटामिन सी वाले फल जैसे संतरा, नींबू ज्यादा लेना चाहिए क्योंकि यह शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं।- ठंडे पदार्थों का सेवन भी कई बार वायरल बुखार का कारण बन जाता है। आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक का सेवन नहीं करना चाहिए, साथ ही जंक फूड से भी बचना चाहिए।

- सुबह की सैर के साथ-साथ योग भी अच्छा व्यायाम होता है।
- हाथ धोने के अलावा सफाई का भी ध्यान रखें।
- खांसते समय रुमाल से मुंह और नाक को ढक लें।
- बदलते मौसम में बारिश में भीगने से बचना चाहिए।
- गरम पानी से गरारा करें, ताकि आराम मिले।
- बाहर का खाना खाने में बचना चाहिए।
- सब्जियों को पकाने से पहले गर्म पानी से धोएं।
बदलते मौसम में सतर्क रहने की जरूरत है। थकावट, संक्रामक जुकाम, उल्टी, दस्त, वायरल, बुखार व प्लेट्स डाउन होने जैसे लक्षण देखने पर तत्काल डॉक्टर से संपर्क करें। शरीर का तापमान अधिक होने पर शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है और कमजोरी महसूस होने लगती है।
-डॉ. रणवीर सिंह, फिजिशियन, नागरिक अस्पताल।
-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed