फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Now services related to election office will be available on Garuda app

अब गरुड़ एप पर मिलेगी निर्वाचन कार्यालय से जुड़ी सेवाएं

Wed, 20 Oct 2021 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Now services related to election office will be available on Garuda app
वोटर कार्ड व इससे संबंधित विभिन्न सेवाओं के लिए अब आमजन को ब्लॉक लेवल ऑफिसर (बीएलओ) या जिला निर्वाचन कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पडे़ंगे। निर्वाचन आयोग के वोटर हेल्पलाइन एप गरुड़ से व्यक्ति अपना वोटर कार्ड डाउनलोड कर सकता है। इसके साथ ही वोटर कार्ड से जुड़ी अन्य सेवाओं के लिए इस एप का सहयोग लिया जा सकता है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त यशेंद्र सिंह ने गरुड़ एप की विशेषताओं के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि गरुड़ एप से वोटर कार्ड बनवाने अथवा उससे जुड़ी अन्य सेवाओं से जुड़ी प्रक्रिया को काफी सरल कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में आम नागरिकों की सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य को ध्यान में रखकर इस एप को लांच किया गया है। उपायुक्त ने बताया कि कोई भी नागरिक अपने स्मार्टफोन में जाकर गूगल प्ले स्टोर से इस एप को डाउनलोड कर सकता है। डाउनलोड करने के बाद अपने मोबाइल नंबर से पंजीकरण कर एप से जुड़ी सुविधाओं का लाभ ले सकता है।
विज्ञापन

गरुड़ एप पर ये सुविधाएं मिलेंगी
1-कोई भी नागरिक निर्वाचन से संबंधित विभिन्न जानकारियां, मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने अथवा संशोधन कराने के लिए फार्म-6, 7, 8 एवं 8 ए के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2-मतदान केंद्र की लोकेशन की जानकारी, चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों का विवरण, मतगणना परिणाम से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकता हैष
3-निर्वाचन संबंधी कोई भी शिकायत ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं।
4-सभी नागरिकों की शंकाओं व जिज्ञासाओं के समाधान में सहायक सिद्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed