{"_id":"6611a1be8d7050dc970d2637","slug":"now-report-will-be-available-immediately-from-portable-x-ray-machine-rewari-news-c-198-1-rew1001-202943-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: अब पोर्टेबल एक्स-रे मशीन से तुरंत मिल जाएगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: अब पोर्टेबल एक्स-रे मशीन से तुरंत मिल जाएगी रिपोर्ट
Sun, 07 Apr 2024 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 07 Apr 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। नागरिक अस्पताल रेवाड़ी। संवाद
रेवाड़ी। सरकारी अस्पताल में अब एक्स-रे की रिपोर्ट के लिए काफी इंतजार नहीं करना पड़ेगा। स्वास्थ्य विभाग को एक नया पोर्टेबल एक्स-रे मशीन मिली है। यह मशीन एक्स-रे करने के तुरंत बाद रिपोर्ट दे देगी। इसके लिए प्रिंट निकलने का इंतजार करने की भी जरूरत नहीं होगी।
इसी प्रकार संबंधित चिकित्सक को भी मोबाइल पर रिपोर्ट मिल जाएगी। इससे एक ओर जहां एक्स-रे रिपोर्ट आने के लिए इंतजार करना नहीं पड़ेगा। वहीं दूसरी ओर एक्स-रे रिपोर्ट साथ लेकर चलने की परेशानी से राहत मिलेगी। करीब 15 लाख रुपये की लागत की यह मशीन पानीपत रिफाइनरी की ओर से पूरे प्रदेश को भेंट की गई है। पोर्टेबल एक्स-रे मशीन की खासियत यह है कि मशीन से छाती रोग से संबंधित संक्रमण सहित अन्य बीमारियों की तुरंत जांच रिपोर्ट मिलेगी। इसके अलावा इसे कहीं भी ले जाया सकेगा।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक यह मशीन शहर और गांवों में आयोजित होने वाले स्वास्थ्य जांच शिविरों में कारगर साबित होगा। मरीज विशेषकर क्षय रोग और छाती से संबंधित बीमारियों के एक्स-रे सहजता से होंगे। वहीं, उसी वक्त रिपोर्ट जारी होने के साथ मशीन बता देगा कि संक्रमण कितना गंभीर है।
विज्ञापन
इंसेट
एक्स-रे बेड पर ही किया जा सकेगा
गंभीर बीमारी से पीड़ित और दुर्घटना में घायल जो अस्पताल के एक्स-रे कक्ष तक नहीं पहुंच सकते उनका एक्स-रे बेड पर ही किया जा सकेगा। मशीन एक्स-रे करने के लिए गंभीर मरीजों के पास ले जाई जा सकेगी। इससे यह फायदा होगा कि मौके पर ही मरीज का एक्सरे होते ही चिकित्सक तत्काल इलाज शुरू कर देंगे। रोगी की जान बच सकेगी। फेफड़ों के संक्रमण सहित अन्य बीमारियों की जांच हो सकेगी। मशीन की खास बात यह है कि जांच के लिए मरीज को अपने पलंग से किसी दूसरे कक्ष में नहीं जाना होगा।
कारपोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) के तहत पूरे प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग को यह मशीन प्रदान की गई है। इसमें ऐसा सॉफ्टवेयर है जो एक्स-रे होते ही कंप्यूटर या मोबाइल में संदेश भेज देगा। विशेषज्ञ उसके अनुरूप परामर्श और उपचार कर सकेंगे।- डॉ. दीपक वर्मा, उप सिविल सर्जन एवं क्षय रोग विभाग के नोडल अधिकारी