फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Now players' attendance will be recorded through biometric machines in sports nurseries

Rewari News: खेल नर्सरियों में अब बायोमीट्रिक मशीन से लगेगी खिलाड़ियों की हाजिरी

Sat, 26 Jul 2025 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Now players' attendance will be recorded through biometric machines in sports nurseries
रेवाड़ी। जिला खेल विभाग ने वर्ष 2025-26 के अंतर्गत संचालित सभी सरकारी शैक्षणिक संस्थानों एवं ग्राम पंचायतों को अलॉट की गई खेल नर्सरियों में खिलाड़ियों की उपस्थिति को अब बायोमीट्रिक प्रणाली से दर्ज करने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था 15 अगस्त से प्रभावी होगी। खेल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि संबंधित शैक्षणिक संस्थानों एवं ग्राम पंचायतों को यह निर्देश दिए गए हैं कि वे स्वयं बायोमीट्रिक मशीन की व्यवस्था, खरीद सुनिश्चित करें, जिससे समय पर और सटीक उपस्थिति दर्ज की जा सके। इसके साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि नर्सरी पोर्टल पर उपस्थिति एप के माध्यम से ही दर्ज की जाएगी, जो बायोमीट्रिक मशीन से लिंक होगी। उन्होंने बताया कि समय रहते इस व्यवस्था को लागू करें ताकि खिलाड़ियों की उपस्थिति पारदर्शी और डिजिटल माध्यम से सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed