{"_id":"6883cd70615969090f0f68a4","slug":"now-online-admissions-will-be-done-in-iti-in-four-phases-rewari-news-c-198-1-fth1001-223140-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: आईटीआई में अब चार चरणों में होंगे ऑनलाइन दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: आईटीआई में अब चार चरणों में होंगे ऑनलाइन दाखिले
Sat, 26 Jul 2025 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 26 Jul 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 4महिला आईटीआई में आवेदनों की जांच करते कर्मचारी। स्रोत : संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिले के शेड्यूल में बदलाव किया गया है। पहले तीन चरणों में दाखिला लेने की योजना थी लेकिन अब चार चरणों में दाखिले लिए जाएंगे।
दो मेरिट लिस्ट के आधार पर दाखिले हो चुके हैं। तीसरी मेरिट सूची के आधार पर आवेदन प्रक्रिया चल रही है। अधिकांश ट्रेडों में सीटें खाली हैं।इसको देखते हुए हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने एडमिशन शेड्यूल में बदलाव किया है।
पहले जहां तीन चरणों में ऑनलाइन दाखिले की योजना थी लेकिन अब विभाग ने चौथे चरण को भी शामिल करते हुए कुल चार चरणों में दाखिला प्रक्रिया पूरी करने का फैसला किया है। पहले विभाग ने तीन ऑनलाइन चरणों में दाखिला प्रक्रिया करने का शेड्यूल जारी किया था।
विज्ञापन
दाखिला प्रक्रिया का चौथा चरण 30 जुलाई को शुरू होगा, जो 9 अगस्त तक चलेगा। सीईटी की परीक्षा के चलते विभाग ने तीसरे चरण के शेड्यूल में भी बदलाव किया है, अब तीसरा चरण के अंतिम दो दिन की प्रक्रिया आगे बढ़ा दी है।
विभाग ने 26 और 27 जुलाई को सीईटी की परीक्षा को देखते हुए तीसरे चरण की अंतिम तिथि 29 जुलाई कर दी है। वहीं विभाग ने 26 व 27 जुलाई को अवकाश घोषित किया है। इसके बाद अब दस्तावेज जांच की अंतिम तिथि 26 जुलाई की जगह 28 जुलाई कर दी है और फीस जमा करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई रहेगी। इसके बाद चौथे चरण की की प्रक्रिया शुरू होगी।
राजकीय बाल आईटीआई संस्थान
ट्रेड भरी खाली
कोपा- -26- -22
इलेक्ट्रीशियन- -25- -15
इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक- -13- -11
फिटर-- 22- -18
मैकेनिकलिस्ट- -11-- 9
एमएमवी- -13-- 11
प्लंबर- -11-- 37
आरएसी- -25-- 23
स्टेनो (हिंदी)-- 7-- 17
स्टेनो (हिंदी) एससीवीटी- -1-- 23
टर्नर- -8-- 12
वायरमैन- -11-- 9
इलेक्ट्रीशियन डुअल- -16-- 4
पेंटर ड्यूल- -2-- 18
एसएमडब्लू डुअल- -1-- 19
वेंडर- -14-- 26
एमईवी- -13-- 11
हाउसकीपर- -1-- 24
-- -- -- -- -- -- -- -
महिला आईटीआई संस्थान
ट्रेड-- भरी सीटें- -रिक्त सीटें
हेयर एंड स्किन केयर ट्रेड- -8- -48
ड्रेस मेकिंग-- 37- -40
कटाई एवं सिलाई- -35- -40
इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक- -5- -24
कढ़ाई एवं सुई कार्य- -35- -40
कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट-- 48 25
इलेक्ट्रीशियन ट्रेड- -8- -20
--
चौथे चरण का यह रहेगा शेड्यूल
30 जुलाई : रिक्त सीटों की सूची जारी
30 व 31 जुलाई : सीट में बदलाव
4 अगस्त : वरीयता सूची जारी
4 से 8 अगस्त : दस्तावेजों की जांच
9 अगस्त : फीस जमा की आखिरी तिथि
-
वर्जन :
रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए एक बार फिर से हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने शेड्यूल में बदलाव किया है। अब चौथे चरण में 9 अगस्त तक दाखिले होंगे।-- सुनील यादव प्राचार्य, राजकीय बाल औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, रेवाड़ी।
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिले के शेड्यूल में बदलाव किया गया है। पहले तीन चरणों में दाखिला लेने की योजना थी लेकिन अब चार चरणों में दाखिले लिए जाएंगे।
दो मेरिट लिस्ट के आधार पर दाखिले हो चुके हैं। तीसरी मेरिट सूची के आधार पर आवेदन प्रक्रिया चल रही है। अधिकांश ट्रेडों में सीटें खाली हैं।इसको देखते हुए हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने एडमिशन शेड्यूल में बदलाव किया है।
विज्ञापन
पहले जहां तीन चरणों में ऑनलाइन दाखिले की योजना थी लेकिन अब विभाग ने चौथे चरण को भी शामिल करते हुए कुल चार चरणों में दाखिला प्रक्रिया पूरी करने का फैसला किया है। पहले विभाग ने तीन ऑनलाइन चरणों में दाखिला प्रक्रिया करने का शेड्यूल जारी किया था।
विज्ञापन
दाखिला प्रक्रिया का चौथा चरण 30 जुलाई को शुरू होगा, जो 9 अगस्त तक चलेगा। सीईटी की परीक्षा के चलते विभाग ने तीसरे चरण के शेड्यूल में भी बदलाव किया है, अब तीसरा चरण के अंतिम दो दिन की प्रक्रिया आगे बढ़ा दी है।
विभाग ने 26 और 27 जुलाई को सीईटी की परीक्षा को देखते हुए तीसरे चरण की अंतिम तिथि 29 जुलाई कर दी है। वहीं विभाग ने 26 व 27 जुलाई को अवकाश घोषित किया है। इसके बाद अब दस्तावेज जांच की अंतिम तिथि 26 जुलाई की जगह 28 जुलाई कर दी है और फीस जमा करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई रहेगी। इसके बाद चौथे चरण की की प्रक्रिया शुरू होगी।
राजकीय बाल आईटीआई संस्थान
ट्रेड भरी खाली
कोपा- -26- -22
इलेक्ट्रीशियन- -25- -15
इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक- -13- -11
फिटर
मैकेनिकलिस्ट- -11
एमएमवी- -13
प्लंबर- -11
आरएसी- -25
स्टेनो (हिंदी)
स्टेनो (हिंदी) एससीवीटी- -1
टर्नर- -8
वायरमैन- -11
इलेक्ट्रीशियन डुअल- -16
पेंटर ड्यूल- -2
एसएमडब्लू डुअल- -1
वेंडर- -14
एमईवी- -13
हाउसकीपर- -1
महिला आईटीआई संस्थान
ट्रेड
हेयर एंड स्किन केयर ट्रेड- -8- -48
ड्रेस मेकिंग
कटाई एवं सिलाई- -35- -40
इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक- -5- -24
कढ़ाई एवं सुई कार्य- -35- -40
कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट
इलेक्ट्रीशियन ट्रेड- -8- -20
चौथे चरण का यह रहेगा शेड्यूल
30 जुलाई : रिक्त सीटों की सूची जारी
30 व 31 जुलाई : सीट में बदलाव
4 अगस्त : वरीयता सूची जारी
4 से 8 अगस्त : दस्तावेजों की जांच
9 अगस्त : फीस जमा की आखिरी तिथि
-
वर्जन :
रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए एक बार फिर से हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने शेड्यूल में बदलाव किया है। अब चौथे चरण में 9 अगस्त तक दाखिले होंगे।