{"_id":"661af6135128e2b3960e54d5","slug":"now-no-child-is-admitted-in-icu-rewari-news-c-198-1-rew1001-203236-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: आईसीयू में अब नहीं है कोई बच्चा भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: आईसीयू में अब नहीं है कोई बच्चा भर्ती
Sun, 14 Apr 2024 02:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 14 Apr 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के एक निजी अस्पताल में स्कूल बस पलटने के दौरान घायल पांच बच्चों का इलाज अब जनरल वार्ड में चल रहा है। दो बच्चे आईसीयू में भर्ती थे। इन्हें जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। दो बच्चों का इलाज अभी गुरुग्राम के नीचे अस्पताल में चल रहा है। पांचों बच्चों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है।
चिकित्सकों का कहना है कि पांचों बच्चों की हालत अब ठीक है। जल्दी उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। बता दें कि हादसे में घायल 12 बच्चों को गुरुग्राम रेवाड़ी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दो बच्चों की हालत ज्यादा खराब होने की वजह से उन्हें सर्जरी के लिए गुरुग्राम के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्चों की हालत स्थिर होने के बाद परिजनों ने भी राहत की सांस ली है। बता दें कि वीरवार सुबह महेंद्रगढ़ में ड्राइवर की लापरवाही से बस पलट गई थी। आरोप है कि ड्राइवर ने उस वक्त शराब पी रखी थी। इस हादसे में 6 बच्चों की मौत हो गई थी। स्कूल प्रबंधन के खिलाफ भी लापरवाही का आरोप लगाया गया है।