फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Now it is necessary for traders to get organized: Bhupendra

अब व्यापारियों को संगठित होना जरूरी : भूपेंद्र

Mon, 06 May 2024 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 06 May 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Now it is necessary for traders to get organized: Bhupendra
रेवाड़ी। राष्ट्रीय व्यापार सेवा संघ की मीटिंग में पहुंचे कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह। स्रोत : संघ
कोसली। राष्ट्रीय व्यापार सेवा संघ की बैठक बजाजा बाजार में कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव की अध्यक्षता में हुई। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट भूपेंद्र सिंह और हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सतराज जून उपस्थित थे। मंच संचालन प्रदेश सचिव सुरेन्द्र वशिष्ठ ने किया। उन्होंने कहा कि व्यापारी की आवाज सरकार तक नहीं पहुंच पाती है। इसलिए अब संगठित होना जरूरी है। कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि व्यापारियों को जो भी समस्या आएगी, विधानसभा तक ले जाकर निदान कराएंगे।
विज्ञापन


भूपेंद्र सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय व्यापार सेवा संघ एक सेतु का कार्य करेगा। सभी व्यापारियों को एक छत के नीचे लाने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर पंडित बाल भगवान शास्त्री, ब्रमजीत, पंजाबी मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान विनोद अरोड़ा, एग एसोसिएशन से दलीप कालड़ा, भारत विकास परिषद् के पूर्व प्रधान रमेश सचदेवा, भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक मंगला और अनेक बजाजा बाजार के व्यापारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed