फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Now admissions will be done in class 9th and 11th till 31st August

Rewari News: 9वीं और 11वीं कक्षा में अब 31 अगस्त तक होंगे दाखिले

Sun, 13 Jul 2025 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 13 Jul 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Now admissions will be done in class 9th and 11th till 31st August
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। सरकारी और निजी विद्यालयों में 9वीं और 11वीं कक्षा में प्रवेश के लिए दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ा कर अब 31 अगस्त कर दी गई है। इससे अबतक किन्हीं कारणों से दाखिला नहीं लेने वाले विद्यार्थियों को राहत मिली है।
इस संबंध में बीईओ को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सेकेंडरी शिक्षा निदेशक ने पत्र जारी करते हुए कक्षा 9वीं व 11वीं में दाखिले के लिए अतिरिक्त समय दिया है ताकि दाखिले से वंचित रहे विद्यार्थी नियमित पढ़ाई जारी रख पाएं।
विज्ञापन

इससे पहले 9वीं व 11वीं कक्षा में दाखिला प्रक्रिया एक अप्रैल से शुरू होकर 30 अप्रैल तक चली थी। इसके बाद संस्था के मुखिया की अनुमति से बिना विलंब शुल्क दाखिले 1 मई से 16 मई तक हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा निदेशालय ने एक बार फिर से 9वीं व 11वीं कक्षा में दाखिले के लिए अब अंतिम तिथि 31 अगस्त कर दी है। इसके लिए शिक्षा निदेशालय की ओर से पत्र जारी कर जिला शिक्षा अधिकारी को भेजा गया है।
पत्र में बताया गया है कि उन विद्यार्थियों को अंतिम अवसर मिल सके जो अब तक किसी कारणवश दाखिला नहीं ले पाए थे। ताकि उसका वर्ष ना बर्बाद हो सके और वह दाखिला लेकर अपनी पढ़ाई को पूरा कर सके।
निदेशालय की ओर से दाखिल को लेकर यह आदेश सभी सरकारी व निजी विद्यालय पर लागू होंगे। वहीं, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में यह आदेश लागू नहीं होगा।

वर्जन
9वीं और 11वीं कक्षा में दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी गई है। इस संबंध में सभी बीईओ को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। - सुभाष चंद सांभरिया, जिला शिक्षा अधिकारी रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed