{"_id":"666c9c417b3298ba240b34c6","slug":"now-aadhar-card-can-be-updated-for-free-till-14th-september-dc-rewari-news-c-198-1-rew1001-205563-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 14 सितंबर तक निशुल्क अपडेट करा सकते हैं आधार कार्ड : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 14 सितंबर तक निशुल्क अपडेट करा सकते हैं आधार कार्ड : डीसी
Sat, 15 Jun 2024 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 15 Jun 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। यूआईडीएआई ने आमजन की सुविधा के मद्देनजर फ्री में आधार कार्ड अपडेट की तारीख बढ़ाकर 14 सितंबर कर दी है। सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में आधार कार्ड सबसे अहम दस्तावेज है। 10 वर्ष पुराने आधार कार्ड को अपडेट करना आवश्यक है।
पहले 14 जून तक तक मुफ्त में आधार अपडेट किया जा सकता था लेकिन अब आधार कार्ड को अपडेट करने की तिथि 14 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। नागरिक खुद भी वेबसाइट पर जाकर अपना आधार कार्ड अपडेट कर सकते हैं। इसके अलावा किसी भी सीएससी व आधार सेंटर पर जाकर करवाया जा सकता है। डीसी राहुल हुड्डा ने बताया कि जिन व्यक्तियों ने 10 वर्ष में आधार कार्ड को अपडेट नहीं कराया है, वे अपने आधार कार्ड में समय रहते अपडेशन जरूर करवा लें ताकि उन्हें भविष्य में सरकारी योजना का लाभ लेने व अन्य किसी प्रयोजन में परेशानी व समस्या का सामना न करना पड़े।
ऐसे अपडेट करें आधार कार्ड
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद अपडेट आधार के विकल्प पर क्लिक करें। अब आधार नंबर डालकर ओटीपी के जरिये लॉगइन करें। अब आपको आधार कार्ड अपडेट करने के विकल्प पर क्लिक करना होगा। एड्रेस के विकल्प का चुनाव करें। इसके बाद प्रोसीड टू अपडेट आधार पर क्लिक करें। अब अपडेट एड्रेस के संबंधित दस्तावेज अपलोड करें। अपडेट रिक्वेस्ट एक्सेप्ट होने के बाद 14 डिजिट का यूआरएन नंबर जनरेट होगा। इस नंबर को सेव कर लें। कुछ दिनों के बाद आपका आधार अपडेट हो जाएगा। रिक्वेस्ट नंबर के जरिये आप अपना आधार का स्टेटस चेक कर सकते हैं।