फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Now a new agency will collect garbage from every house for five years.

Rewari News: अब पांच साल तक नई एजेंसी उठाएगी घर-घर से कचरा, कंट्रोल रूम बनेगा, क्यूआर कोड भी लगेगा

Mon, 09 Feb 2026 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 09 Feb 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Now a new agency will collect garbage from every house for five years.
कचरा एकत्रित करती नगर परिषद की गाड़ी। संवाद
रेवाड़ी। डोर-टू-डोर कचरा उठान कार्य का अब स्थायी समाधान हो गया है। नगर परिषद क्षेत्र में सोमवार से घर-घर कचरा संग्रहण और उसके निस्तारण का कार्य नई एजेंसी की ओर से किया जाएगा। नगर परिषद ने संबंधित एजेंसी को वर्क ऑर्डर जारी कर दिया है, जिससे आगामी पांच वर्षों तक शहर की सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सकेगी।
विज्ञापन

विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने हरी झंडी दिखाकर गाड़ियों को रवाना किया। विधायक ने बताया कि कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा। साथ ही क्यूआर कोड घर घर लगवाएं जाएंगे ताकि ठीक से निगरानी हो सके।
विज्ञापन

कचरे को अलग-अलग श्रेणियों में विभाजित कर प्रोसेसिंग साइट तक पहुंचाया जाएगा, जिससे सफाई व्यवस्था में सुधार आएगा। वहीं, उम्मीद जताई जा रही है कि नई व्यवस्था लागू होने से शहर को स्वच्छ रखने में मदद मिलेगी और लोगों को लंबे समय से चली आ रही समस्या से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिसंबर में नगर परिषद की ओर से कचरा संग्रहण और निस्तारण के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए थे। घर-घर से कचरा उठाने, उसे अलग-अलग करने और प्रोसेसिंग साइट तक पहुंचाने के लिए 23 करोड़ 50 लाख रुपये का टेंडर लगाया गया था। वहीं, ठोस कचरा निस्तारण के लिए रेवाड़ी और बावल क्षेत्र को मिलाकर 12 करोड़ 13 लाख 63 हजार 515 रुपये का टेंडर जारी किया गया था। ये दोनों ही टेंडर श्री श्याम फर्म को दिए गए हैं।

-
कचरा उठान का कार्य संतोषजनक नहीं रहा
गौरतलब है कि इससे पहले शहर में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन और निस्तारण का कार्य कर रही पुरानी एजेंसी का टेंडर करीब छह माह पहले समाप्त हो गया था। नए टेंडर प्रक्रिया में देरी होने के कारण नगर परिषद को मजबूरी में पुरानी एजेंसी से ही काम चलाना पड़ा। पुरानी एजेंसी का टेंडर 31 दिसंबर को समाप्त हो चुका था, इसके बाद अस्थायी रूप से एक माह के लिए कार्य सौंपा गया था।हालांकि अस्थायी व्यवस्था के दौरान कचरा उठान का कार्य संतोषजनक नहीं रहा। कई वार्डों में समय पर कचरा नहीं उठने से सड़कों और गलियों में गंदगी के ढेर लग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed