फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Notice issued to DMC and EO

Rewari News: डीएमसी और ईओ को जारी किया नोटिस

Wed, 06 Mar 2024 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 06 Mar 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Notice issued to DMC and EO
रेवाड़ी। शहर में बंदरों के आतंक से लोग परेशान हैं। इसी क्रम में न्यायालय ने नप ईओ और डीएमसी को 18 मई को अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस जारी किया है। वरिष्ठ अधिवक्ता और सीएलजी समिति के अध्यक्ष वकील सुनील भार्गव ने एक शिकायत रेवाड़ी शहर के अंदर हो रहे बंदरों के आतंक को लेकर सेक्टर 4, लक्ष्मी नगर व नारनौल रोड को लेकर डाली थी। इसमें पब्लिक यूटिलिटी कोर्ट के अध्यक्ष जग भूषण गुप्ता ने फैसला 2 नवंबर 2023 में सुनाया था। अदालत ने नगर परिषद को 2 माह में बंदरों को पकड़ने के आदेश दिए थे। भार्गव ने बताया कि 2 माह बीतने के बाद भी जब नगर परिषद द्वारा बंदरों के आतंक से मुक्ति नहीं मिली तो इसी को लेकर एक याचिका सिविल जज सीनियर डिवीजन रूपा की रेवाड़ी कोर्ट में दायर की है। भार्गव ने कहा है कि दो माह बीतने के बाद भी बंदरों के आतंक से छुटकारा नहीं मिला। साथ ही कोर्ट के आदेश की पालना न करने पर याचिका दायर की है। न्यायालय ने नप ईओ और डीएमसी को 18 मई को अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस जारी किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed