फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Noose hanged under suspicious circumstances

Rewari News: संदिग्ध परिस्थितियों में लगाया फंदा

Tue, 12 Mar 2024 10:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
Noose hanged under suspicious circumstances
झज्जर। गांव हसनपुर में संदिग्ध परिस्थितियों के चलते एक व्यक्ति ने अपने घर में फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल भिजवा दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। जांच अधिकारी राजेश कुमार एसआई ने बताया कि सुबह कंट्रोल रूम पर सूचना मिली थी कि गांव हसनपुर निवासी 29 वर्षीय मांगेराम ने सोमवार को रात करीबन 9 बजे के आसपास अपने घर पर अज्ञात कारणों के चलते फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार में मृतक मांगेराम की बड़ी बहनें है। इनमें मृतक सबसे छोटा था। मृतक मांगेराम अपने गांव हसनपुर में खेतीबाड़ी का काम करता था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed