{"_id":"666214fdc70cd75ac108ab29","slug":"nomination-for-pm-national-childrens-award-till-31st-july-rewari-news-c-198-1-rew1001-205257-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: पीएम राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए नामांकन 31 जुलाई तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: पीएम राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए नामांकन 31 जुलाई तक
Fri, 07 Jun 2024 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 07 Jun 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक नामांकन किए जाएंगे।
डीसी राहुल हुड्डा ने बताया कि पीएम राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के तहत बहादुरी, खेलकूद, सोशल साइंस, विज्ञान एवं तकनीक पर्यावरण सहित आर्ट एवं कल्चर के क्षेत्र में असाधारण उपलब्धि हासिल करने वाले बच्चे जिनकी आयु 31 जुलाई को 5 वर्ष से लेकर 18 वर्ष तक हो, उन्हें जनवरी 2025 में आयोजित होने वाले समारोह में राष्ट्रपति की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा। अवाॅर्ड की घोषणा 26 दिसंबर 2024 को राष्ट्रीय वीर बाल दिवस के अवसर पर की जाएगी।
डीसी ने बताया कि बाल पुरस्कार को दो श्रेणियों बाल वीरता पुरस्कार व बाल उत्कृष्टता पुरस्कार में विभाजित किया गया है। दोनों श्रेणियों में कुल 25 बच्चों का चयन किया जाएगा। दोनों ही पुरस्कारों में एक-एक लाख रुपये की राशि एवं एक मैडल सहित प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने चयन प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि सर्वप्रथम स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा प्राप्त आवेदनों की छंटनी की जाएगी उसके उपरांत फाइनल नामों का सिलेक्शन नेशनल कमेटी द्वारा किया जाएगा। संवाद