फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   No toilet in Rejangla Park for 15 years

Rewari News: रेजांगला पार्क में 15 साल से शौचालय नहीं

Mon, 27 May 2024 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 27 May 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
No toilet in Rejangla Park for 15 years
रेवाड़ी। रेजांगला पार्क के बाहर जमा गंदगी। संवाद
रेवाड़ी। शहर के गढ़ी बोलनी रोड स्थित सेक्टर-19 में बने रेजांगला पार्क की बदहाली किसी से छिपी नहीं है। ऐसा नहीं है कि अधिकारियों को पार्क की बदहाली के बारे में पता नहीं है, लेकिन स्थानीय लोगों व सामाजिक संगठनों की ओर से अधिकारियों को शिकायत देने के बावजूद भी कोई सुधार नहीं हो रहा है। पार्क के मुख्य द्वार पर कचरा डाला जा रहा है। पार्क के अंदर कुर्सियां टूटी पड़ी हैं। शौचालय की भी सुविधा नहीं है।
विज्ञापन

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों की तरफ से पार्क की बदहाली को लेकर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में पार्क में घूमने आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। रेजांगला पार्क विकास समिति के मुख्य संरक्षक परमात्मा शरण यादव ने पार्क की समस्याओं को जिला परिवेदना समिति की बैठक में उठाने के लिए जिला उपायुक्त को शिकायत भेजी है।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार, गढ़ी बोलनी रोड वाले मुख्य द्वारा का गेट टूटा हुआ है। इससे बेसहारा पशु अंदर आ जाते हैं और पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचाते हैं। पार्क के चारों तरफ एचएसवीपी की जमीन पर अवैध झुग्गियां बनी हैं। झुग्गियों में रहने वाले लोग पार्क में गंदगी फैलाते हैं। कई वर्षों से फव्वारे बंद पड़े हैं। कई अवैध गेट बना दिए गए हैं। पार्क में झूले व बेंच भी टूटी हुई है। पार्क में घूमने के लिए बनाया गया ट्रैक टूट गया है। इसके अलावा भी पार्क में कई समस्याएं हैं, लेकिन उनका समाधान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्क में 15 साल से शौचालय की सुविधा भी नहीं है। बताया जाता है कि जब यह पार्क बन रहा था तब भी शौचालय बनाए जाने की प्रशासन से मांग की गई थी, लेकिन इस समस्या को लेकर अधिकारियों के जूं तक नहीं रेंगी और लोगों की मांग धरी रह गई।

----------------------------
वर्जन:
पार्क की बदहाली को लेकर शिकायत आई थी। प्राधिकरण के संबंधित अधिकारियों ने रखरखाव को लेकर निर्देश दे दिए हैं।-- दीपक घनघस, कार्यकारी अधिकारी एचएसवीपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed