{"_id":"624dd3c14c49d070fb137146","slug":"no-relief-from-the-heat-yet-the-mercury-reached-41-degree-celsius-rewari-news-rtk643177454","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी से अभी कोई राहत नहीं, पारा पहुंचा 41 डिग्री सेल्सियस पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी से अभी कोई राहत नहीं, पारा पहुंचा 41 डिग्री सेल्सियस पर
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में गर्मी बढ़ने से तापमान भी बढ़ रहा है। ऐसे में गर्मी के तीखे तेवर से अभी लोगों को राहत दिखती नजर नहीं आ रही है। बुधवार को उच्चतम तापमान 41 पहुंचने से दोपहर के समय धूप की तपिश काफी ज्यादा रही। इस दौरान न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह गर्मी से कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। वहीं फसलों को लेकर भी गर्मी बढ़ने से गेहूं की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। रविवार को अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले 31 मार्च को अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम 17.8 डिग्री सेल्सियस था। मार्च के अंतिम सप्ताह से लगातार पड़ रही गर्मी से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। पिछले साल पांच अप्रैल को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था।
--------------------
पिछले सात दिनों का जिले का तापमान
दिन उच्चतम न्यूनतम
6 अप्रैल 41.0 17.0
5 अप्रैल 40.5 16.0
4 अप्रैल 40.0 15.0
3 अप्रैल 42.2 16.0
2 अप्रैल 41.5 16.5
1 अप्रैल 37.6 17.0
31 मार्च 42.0 17.8
------------------------------
कोट
इस सप्ताह गर्मी से कोई राहत नहीं मिलने की उम्मीद है। अप्रैल में पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। गर्मी बढ़ने से गेहूं की फसल में जितना नुकसान होना था, वह हो चुका है। गर्मी बढ़ने से गेहूं जल्दी पकाव में आ गए। इसके अलावा कपास की खेती को लेकर किसानों को अभी इंतजार करना होगा। बारिश होने के बाद ही कपास की खेती की जा सकती है।
विज्ञापन
-डॉ. धर्मबीर यादव, क्षेत्रीय निदेशक, क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र बावल