फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   No form of indiscipline will be tolerated within the party: Rao Narendra

पार्टी में किसी भी तरह की अनुशासनहीनता नहीं की जाएगी बर्दाश्त : राव नरेंद्र

Sat, 18 Apr 2026 01:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
No form of indiscipline will be tolerated within the party: Rao Narendra
ज्ञापन सौंपते प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह। संवाद
रेवाड़ी।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि पार्टी में किसी भी तरह की अनुशासनहीनता अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि जो भी नेता या कार्यकर्ता पार्टी लाइन से हटकर काम करेगा, उसके खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। प्रदेश अध्यक्ष शुक्रवार को किसानों के समर्थन में प्रदर्शन करने पहुंचे थे।
प्रदेश अध्यक्ष ने हाल ही में हुई क्रॉस वोटिंग को लेकर कहा कि कांग्रेस के कुछ विधायकों ने भाजपा के दबाव में आकर ऐसा कदम उठाया। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताते हुए कहा कि पार्टी इस तरह के मामलों को गंभीरता से ले रही है और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

रेवाड़ी और धारूहेड़ा नगर निकाय चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर राव नरेंद्र सिंह ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस को सिंबल पर चुनाव लड़ने में कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि कार्यकर्ता चाहेंगे तो पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ेगी। उनके मुताबिक, सिंबल पर चुनाव लड़ने से संगठन को मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं में भी उत्साह बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महंगाई और किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरा

राव नरेंद्र की मौजूदगी में किसानों ने मांगों को लेकर राजीव चौक पर पहले धरने दिया गया। इसके बाद प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल के नाम सीटीएम को ज्ञापन सौंपा और मांग करते हुए कहा कि किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए। प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर महंगाई और किसान मुद्दों को लेकर भी तीखा हमला बोला।
उन्होंने कहा कि सरकार फसल खरीद को लेकर बड़े-बड़े दावे करती है लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। राव नरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि किसानों पर नई-नई शर्तें थोपकर उनकी फसल खरीद से बचने की कोशिश की जा रही है जिससे किसान परेशान हैं। इस पूरे कार्यक्रम में स्थानीय बड़े नेताओं की अनुपस्थिति भी चर्चा में रही।

पूर्व विधायक चिरंजीव राव की गैरहाजिरी ने राजनीतिक गलियारों में सवाल खड़े किए। हालांकि पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी जसवंत सिंह कार्यक्रम में मौजूद रहे। अपने दौरे के दौरान राव नरेंद्र सिंह ने नई अनाज मंडी पहुंचकर खरीद प्रक्रिया का जायजा भी लिया। उन्होंने किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

ज्ञापन सौंपते प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह। संवाद

ज्ञापन सौंपते प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed