फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   no entry in the city then how is the entry

Rewari News: शहर में नो एंट्री फिर कैसे हो रहा प्रवेश

Tue, 04 Jul 2023 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jul 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
no entry in the city then how is the entry
शहर में गुजरता ओवरलोड डंपर।
रेवाड़ी। शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए जिला प्रशासन द्वारा कवायद की जा रही है, लेकिन हालात यह हैं कि व्यवस्थाएं सुधरने की बजाए और बिगड़ती जा रही हैं। भारी वाहनों का शहर के मुख्य मार्गों से निकलने पर प्रतिबंध लगा हुआ है, बावजूद इसके भारी वाहन धड़ल्ले से शहर के व्यस्ततम मार्गों से निकल रहे हैं। जिसके चलते आए दिन हादसे हो रहे हैं। ऐसे में जिला प्रमुख मनोज कुमार टींट ने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


ओवरलोड वाहनों से स्थानीय लोग परेशान तो हैं ही, साथ ही मार्गों की हालत भी जर्जर होती जा रही हैं। रोजाना भारी वाहनों का प्रवेश हो रहा है। इस ओर यातायात पुलिस ध्यान ही नहीं दे पा रही है। वहीं सीमा क्षेत्रों पर स्थित थानों की पुलिस भी कोई अंकुश नहीं लगा पा रही है।
विज्ञापन

क्रशर सहित अन्य रॉ मटेरियल लेकर निकलते हैं वाहन

मुख्य मार्गों से बजरी, क्रशर, रेत व रोड़ी से लदे भारी वाहन दिन भर दौड़ रहे हैं। प्रशासन के निर्देश हैं कि रात 8 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा। नियम तोड़ने वालों के विरुद्ध कार्रवाई का भी प्लान हैं। मुख्यालय पर किसी तरह के नियम का पालन होता नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोक नहीं लगाई तो कार्रवाई करेंगे

रेवाड़ी शहर सहित जिले के अलावा मुख्य मार्गों पर भारी वाहनों का आवागमन जारी है। यह न केवल हादसों का कारण बन रहे है बल्कि सड़कों को जर्जर बना रहे हैं। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी से लेकर डीसी को भी पत्र लिखा है। अगर ऐसे वाहनों पर रोक नहीं लगाई तो कार्रवाई करेंगे।
-मनोज यादव, जिला प्रमुख रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed