फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Nilgiri Sadan's dominance in poetry recitation and essay writing

Rewari News: काव्य पाठ और निबंध लेखन में नीलगिरि सदन का रहा दबदबा

Tue, 01 Aug 2023 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 01 Aug 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Nilgiri Sadan's dominance in poetry recitation and essay writing
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। गांव सीहा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के शिवालिक सदन की देखरेख में सोमवार को बाल सभा आयोजित की गई। इसमें काव्य पाठ तथा निबंध लेखन में नीलगिरि सदन का दबदबा रहा। बालसभा की अध्यक्षता प्राचार्य सत्यवीर नाहड़िया ने की।
स्टाफ सचिव यशपाल आर्य ने बताया कि जूनियर वर्ग के काव्य पाठ में हिमालय सदन की मीनाक्षी, नीलगिरि सदन की पूनम तथा शिवालिक सदन की अक्षरा विजेता रहीं। सीनियर वर्ग में नीलगिरि सदन की सोनम, अरावली सदन की मुस्कान तथा हिमालय सदन की सविता ने बाजी मारी। निबंध लेखन के जूनियर वर्ग में प्रिया (नीलगिरि), मीनाक्षी (हिमालय) व मुस्कान (नीलगिरि) सर्वश्रेष्ठ रहीं। सीनियर वर्ग में यक्षरा (हिमालय), मुस्कान (अरावली) व मनीष (नीलगिरि) ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बालसभा में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इन प्रतियोगिताओं में प्राध्यापक हरपाल सिंह, विजयपाल सिंह, सीमा देवी ,संध्या दिनेश कुमार ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। वरिष्ठ प्राध्यापक प्रहलाद सिंह ने बाल सभा के उद्देश्यों, प्राध्यापिका अलका ने सेहत कार्यक्रम, अनीता देवी ने प्राथमिक उपचार तथा प्रियंका ने ई-अधिगम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। प्राध्यापक नरेश कुमार ने सभी का आभार ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed