{"_id":"66b12c1347d624403b062f74","slug":"nhm-employees-took-out-a-rally-against-the-government-rewari-news-c-198-1-rew1001-207782-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: एनएचएम कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: एनएचएम कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ निकाला जुलूस
Tue, 06 Aug 2024 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 06 Aug 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
फोटो: 21रेवाड़ी। सरकार के खिलाफ शहर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन करते एनएचएम कर्मचारी। संव
रेवाड़ी। एनएचएम कर्मचारी संघ साझा मोर्चा ने सोमवार को धरना स्थल से शहर में ट्रैक्टर ट्राॅॅली में बैठकर जुलूस निकाला। हड़ताल के 11वें दिन कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए सरकार को जमकर कोसा।
कर्मचारी प्रदर्शन करते हुए राज्य प्रधान विशाल धनखड़, जिला उप प्रधान संतोष यादव एवं पंकज प्रधान की अगुवाई में भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे और जिला अध्य्क्ष वंदना पोपली को ज्ञापन दिया। इस मौके पर महासचिव श्यामलाल शर्मा व एम्बुलेंस प्रधान जेपी पंडित भी मौजूद रहे। इस दौरान जिलाध्यक्षा वंदना पोपली ने कर्मचारियों की मांगों को सरकार व मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। हड़ताल से लेबर रूम, नर्सरी, केएमसी यूनिट, रैफरल ट्रांसपोर्ट, मेंटल हेल्थ, स्कूल हेल्थ, टीबी विभाग, आयुष विभाग, एनएचएम कार्यालय आदि सभी सेवाओं पर असर पड़ रहा है। इसी तरह आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सीएचओ के नही होने से वहां भी ओपीडी सेवा प्रभावित है।