फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Newly admitted students were welcomed by saying no to ragging and drugs.

Rewari News: रैगिंग एवं ड्रग्स को न कहकर किया गया नव प्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत

Wed, 14 Aug 2024 03:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
Newly admitted students were welcomed by saying no to ragging and drugs.
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग में नव प्रवेशित छात्रों के स्वागत के लिए मंगलवार को इंडक्शन कार्यक्रम आगमन 3 आयोजित किया गया। इसमें छात्रों को नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत प्रारंभ किए गए विषयों, टाइम टेबल, परीक्षा योजना, विभाग की विभिन्न गतिविधियों एवं विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं और अवसरों के विषय में विस्तार से बताया गया।
विज्ञापन

विभागाध्यक्ष प्रोफेसर आदिति शर्मा ने सभी विद्यार्थियों का स्वागत किया। प्रोफेसर तेज सिंह ने छात्रों को रैगिंग और इसके विभिन्न प्रावधानों के संबंध में विस्तार से समझाया और उन्हें रैगिंग जैसी गतिविधियों से दूर रहकर अपने जीवन लक्ष्य को साधने के लिए प्रेरित किया। डॉ. विजय कुमार ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रोफेसर रविंद्र, प्रोफेसर संजय हुड्डा एवं प्रोफेसर दीपक गुप्ता, डॉ. पिंकी रानी ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। छात्रों ने हरियाणवी संस्कृति से प्रेरित कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस अवसर पर डॉ. सरला, डॉ. सुनीता, डॉ. सुरेंद्र, डॉ. आशा, डॉ. हरिओम, डॉ. ईश्वर शर्मा सहित विभाग के रिसर्च स्कॉलर एवं छात्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed