फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   New Year's Eve tied with poetry and singing

नववर्ष की पूर्व संध्या पर कविता और गायन से बांधा समा

Sat, 01 Jan 2022 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
New Year's Eve tied with poetry and singing
मानव शृंखला बनाकर नववर्ष का स्वागत करते बच्चे। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। किशनलाल पब्लिक कॉलेज के वाणिज्य और प्रबंधन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में नववर्ष की पूर्व संध्या पर सृजनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अभय सिंह यादव ने की।
विज्ञापन

इस दौरान कार्यक्रम संयोजिका वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. कविता गुप्ता व व्यावसायिक प्रबंधन विभाग-समन्वयक डॉ. मंजू गर्ग ने बताया कि बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, रंगोली, कविता पाठ, गायन तथा रचनात्मक सजावटी विचारों पर केंद्रित इन विभिन्न प्रतियोगिताओं में बी.कॉम, बी.कॉम ऑनर्स, एम.कॉम तथा बी.बी.ए. विभाग के विद्यार्थियों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। अंग्रेजी विभाग अध्यक्ष डॉ. कमलेश सैनी तथा वाणिज्य विभाग के सेवानिवृत्त अध्यक्ष डॉ. एम.पी यादव ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में अंग्रेजी विभाग से डॉ. अनुराधा दीपक तथा रसायन शास्त्र विभाग से मीनू घई, हिंदी विभाग से डॉ. ज्योत्स्ना निर्णायक मंडल के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन

उधर, रोलियावास स्थित विकास इंटरनेशनल स्कूल में नववर्ष पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नर्सरी से चौथी कक्षा के विद्यार्थियों ने मानव शृंखला बनाकर नववर्ष का स्वागत किया। चेयरपर्सन देवेंद्र यादव व प्राचार्य मनीषा यादव ने शिक्षकों व बच्चों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि नववर्ष के हर दिन की शुरुआत सकारात्मक सोच के साथ करें। उन्होंने कोरोना से बचने व स्वास्थ्य रहने के लिए योगासन करने की सलाह दी। इस अवसर पर स्टाफ के सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed