फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   New schemes will be started soon to increase the income of the poor: CM

गरीबों की आय बढ़ाने के लिए जल्द शुरू होंगी नईं योजनाएं : सीएम

Tue, 28 Dec 2021 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
New schemes will be started soon to increase the income of the poor: CM
रेवाड़ी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से जिला उपायुक्तों के साथ अंत्योदय मेलों व परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) के सत्यापन कार्य की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रत्येक परिवार की निगरानी की जाए और जिस परिवार में 18 से 55 वर्ष का कोई दूसरा कमाने वाला सदस्य नहीं है तो उसको योजना का लाभ लेने के लिए उम्र में छूट का प्रावधान किया जाए। गरीबों की आय बढ़ाने के लिए जल्द ही नईं योजनाएं शुरू होंगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पीपीपी में जन्मतिथि की सत्यापित की जाए। लोगों को समर्पण पोर्टल से जोड़ने के लिए प्रेरित किया जाए। ताकि सेवानिवृत्त लोग स्वेच्छा से लोगों से जुड़ सकें। मुख्यमंत्री ने उपायुक्तों को निर्देश देते हुए कहा कि पीपीपी की न केवल प्रदेश में बल्कि पूरे देश में चर्चा हो रही है। इस मॉडल का अध्ययन करने के लिए दूसरे राज्यों से लोग आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी इस काम को संवेदनशीलता के साथ करें। उन्होंने कहा कि राज्य भर में अंत्योदय मेलों का दूसरा चरण 7 जनवरी से शुरू होगा। इन मेलों का उद्देश्य गरीब परिवारों को रोजगार के लिए प्रोत्साहित करना है।
विज्ञापन

डीसी यशेन्द्र सिंह ने जिला अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए कहा कि पीपीपी के तहत जो वैरिफिकेशन का कार्य चल रहा है, उस कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही न रहे। अंत्योदय मेले के प्रथम चरण में चिह्नित परिवारों को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना था। इसमें जो लोग छूट गए हैं, उनकी मॉनिटरिंग की जाए और पात्र व्यक्ति को लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में एसडीएम रेवाड़ी रविन्द्र यादव, डीडीपीओ एचपी बंसल, नगर परिषद सचिव प्रवीन कुमार, नगर पालिका धारूहेडा सचिव अनिल कुमार, सभी खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओमिक्रॉन के लिए सतर्कता बरतने के दिए निर्देश दिए
मुख्यमंत्री ने सभी जिला उपायुक्तों को ओमिक्रॉन के लिए सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि विदेशों से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति पर नजर रखी जाए। आवश्यक हो तो उन्हें होम आइसोलेट किया जाए। साथ ही जिलास्तर पर लोगों को दोनों डोज लगवाने के लक्ष्य पर काम किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed