फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   New rates for construction of Bhadawas service road approved

Rewari News: भाड़ावास सर्विस रोड बनाने के नए रेट को मिली मंजूरी

Thu, 19 Feb 2026 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 19 Feb 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
New rates for construction of Bhadawas service road approved
भाड़ावास मार्ग पर बना रेलवे ओवरब्रिज। संवाद
रेवाड़ी। भाड़ावास आरओबी की सर्विस रोड बनाने के लिए नए रेट को सरकार ने मंजूरी दे दी है। सरकार ने सर्विस रोड बनाने के लिए दोनों तरफ के लिए अलग-अलग रेट निर्धारित किया है। मंडी की तरफ जमीन के 80 हजार और भाड़ावास की तरफ 60 हजार रुपये प्रतिवर्ग दिया जाएगा।
विज्ञापन

इससे पहले मंडी की तरफ 30 और भाड़ावास की तरफ के लिए 20 हजार रुपये प्रतिवर्ग निर्धारित किया था। पुरानी दरों पर प्रॉपर्टी मालिक सर्विस रोड के लिए जमीन देने को तैयार नही हो रहे थे इस कारण आरओबी का सर्विस रोड बनाना संभव नहीं हो रहा था। आरओबी के लिए रास्ता नहीं होने से लोगों को आगवामन में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

सर्विस रोड के साथ दोनों तरफ पांच से सात फीट सरकारी जमीन है। सर्विस रोड बनाने के लिए सरकार को दोनों तरफ 10 से 12 फीट जमीन की जरूरत है। प्रॉपर्टी मालिक फिलहाल अपनी जमीन देने को तैयार नहीं थे, जिससे सर्विस रोड का निर्माण अटका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने इसी बात को ध्यान में रखते हुए जमीन के रेट बढ़ाने का निर्णय लिया है। नए प्रस्ताव के अनुसार मुआवजे की राशि में करीब साढ़े 3 करोड़ से 4 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हो जाएगी।
अभी तक 13 करोड़ 81 लाख रुपये मंजूर हुए थे, जबकि जमीन मालिकों की मांग के अनुसार मुआवजे के लिए करीब साढ़े 17 करोड़ रुपये की जरूरत थी। मौजूदा समय में 6 से 8 फीट जमीन है।

-
आवागमन में होती है परेशानी



आरओबी के साथ सर्विस रोड नहीं होने से आसपास रहने वालों को आवागमन में परेशानी होती है। कॉलोनीवासी आरओबी के निर्माण के दौरान से ही सर्विस रोड बनाने की मांग करते आ रहे हैं। इसके लिए कई बार स्थानीय नेताओं और अधिकारियों से सर्विस रोड बनाने की मांग कर चुके हैं। कई बार मांग विधायक लक्ष्मण सिंह और डीसी अभिषेक मीणा के समक्ष भी उठाई गई थी।
-

15 जून 2025 को हुआ था फ्लाईओवर का उद्घाटन

भाड़ावास फ्लाईओवर पर (आरओबी) का उद्घाटन 15 जून 2025 को मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किया था। आरओबी बनाने पर करीब 37. 23 करोड़ रुपये की लागत आई है। हरियाणा राज्य सड़क एवं पुल विकास निगम लिमिटेड (एचएसआरडीसी) की ओर से दिसंबर 2021 में काम शुरू किया गया था। अंडरब्रिज भी बनाया गया है।

----------
लोगों को बड़ी राहत मिलेगी


विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि लोगों की परेशानी देखते हुए मुख्यमंत्री के सामने प्रस्ताव रखा था। मुख्यमंत्री ने सर्विस रोड के लिए जमीन लेने के लिए स्वीकृति दे दी है। अब प्रॉपर्टी मालिकों को जमीन देने पर नए रेट के अनुसार पैसे दिए जाएंगे। इससे जमीन देने वालों को नुकसान भी नहीं होगा और सर्विस रोड बनने से लोगों की परेशानी भी दूर हो जाएगी। इससे विशेषकर भाड़ावास रोड और आसपास की कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

-
एलसी-61 सर्विस रोड निर्माण को मिली गति

स्थानीय देवेंद्र कुमार ने बताया कि भाड़ावास रोड स्थित एलसी-61 पर बने पुल की संकरी सर्विस रोड को चौड़ा करवाने की 18 अप्रैल 2024 को शुरू की गई पहल अब अहम पड़ाव पर पहुंच गई है। सर्विस रोड निर्माण के लिए प्रभावित भूमि का मुआवजा फाइनल कर दिया गया है, जिससे क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 6 फीट चौड़ी सर्विस रोड की तस्वीर देखते ही लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को तुरंत इसे चौड़ा करने के निर्देश दिए थे। जनहित को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने इस विषय को गंभीरता से लिया, जिसके परिणामस्वरूप आज यह कार्य पूर्णता की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed