{"_id":"67eada85556a858f530f3923","slug":"new-books-have-not-arrived-studies-will-be-done-from-old-ones-rewari-news-c-198-1-fth1001-217258-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: नहीं पहुंचीं नई किताबें, पुरानी से होगी पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: नहीं पहुंचीं नई किताबें, पुरानी से होगी पढ़ाई
Mon, 31 Mar 2025 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 31 Mar 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। नया शैक्षणिक सत्र मंगलवार से शुरू होगा लेकिन अभी तक विद्यालयों में नई किताबें नहीं पहुंची हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को कुछ दिन तक पुरानी किताबों से ही पढ़ाई करनी होगी। हालांकि शिक्षा विभाग की ओर से दावा किया गया था कि शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले ही किताबें मुहैया करा दी जाएंगी।
हर बार नया शैक्षणिक सत्र शुरू होते ही विद्यालयों में विद्यार्थियों को दाखिला लेने के साथ किताबें मुहैया करा दी जाती थीं, जिससे विद्यार्थियों को पढ़ाई करनी में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होती थी। इस बार पहले ही दिन शिक्षा विभाग की व्यवस्था डगमगाती नजर आएगी । शिक्षा विभाग ने सितंबर व दिसंबर में किताबों के लिए सभी जिलों के अधिकारियों से डिमांड मांगी थी, लेकिन किसी कारणवश किताबें विद्यालयों में नहीं पहुंच सकी हैं।
जिले के राजकीय विद्यालयों में पहली से आठवीं कक्षा तक करीब 43 हजार विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। विभाग की तरफ से पहली से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को मुफ्त किताबें दी जाती हैं। शिक्षकों का कहना है कि जब तक नई किताबें नहीं मिल जातीं तब तक बच्चों को अपने से आगे की कक्षा के विद्यार्थियों से पुरानी किताबें मांग कर काम चलाना पड़ेगा। नई किताबें आएंगी तो बच्चों में बांटी जाएंगी।
विज्ञापन
विद्यार्थियों को मिलती है यूनिफार्म व स्टेशनरी के लिए ग्रांट
यूनिफार्म के लिए 5 वीं तक के विद्यार्थियों को 800 रुपये और कक्षा 6 से लेकर 8 तक के विद्यार्थियों को 1 हजार रुपये दिए जाते हैं। अनुसूचित जाति के कक्षा 1 से 5 तक विद्यार्थियों को 150 रुपये प्रतिमाह और छात्राओं के लिए 225 रुपये प्रति माह छात्रवृत्ति भत्ता दिया जाता है। कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों के लिए 200 रुपये छात्राओं के लिए 300 रुपये हर महीने दिया जाता है। कक्षा 1 से 8 तक पढ़ने वाले अनुसूचित जाति के छात्र व छात्राओं के लिए साल में एक बार सरकार स्टेशनरी खरीदने के लिए राशि भी दी जाती है। पहली कक्षा के छात्र छात्राओं को 740 रुपये दूसरी में 750 रुपये, तीसरी में 960 रुपये, चौथी में 970 रुपये, पांचवीं में 980 रुपये और कक्षा छठी से 8वीं तक 1250 रुपये साल में एक बार एकमुश्त राशि प्रदान की जाती है।
-
वर्जन
मंगलवार से नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो जाएगा। किसी कारणवश नई किताबें अभी तक विभाग में नहीं पहुंच सकीं हैं। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने ब्लॉक के सभी स्कूलों में कुछ दिन तक पुरानी किताबों से ही पढ़ाई कराना सुनिश्चित करें। नई किताबें आते ही विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जाएंगी।- चरण सिंह, जिला एफएलएन समन्वयक रेवाड़ी।