फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Nephew dies in tractor accident, uncle critical

Rewari News: ट्रैक्टर की टक्कर से भतीजे की मौत, चाचा गंभीर

Tue, 15 Apr 2025 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 15 Apr 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Nephew dies in tractor accident, uncle critical
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। कोनसीवास नहर के पास रविवार की शाम ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में भतीजे की मौत हो गई जबकि चाचा की हालत गंभीर बनी हुई है।
थाना कसौला क्षेत्र के गांव माजरा गुरदास निवासी बिरेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उनके चाचा विनोद कुमार व भाई शिवचरण बाइक पर सवार होकर रविवार की शाम को कहीं जा रहे थे। दोनों कोनसीवास नहर के पास पहुंचे तो उन्हें ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने उन्हें शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भिजवाया जहां भाई शिवचरण को मृत घोषित कर दिया गया। चाचा विनोद का उपचार चल रहा है। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वहीं ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी सवार अध्यापिका घायल हो गईं। पुलिस को दी गई शिकायत में निजी स्कूल की अध्यापिका मॉडल टाउन निवासी पूजा छाबड़ा ने बताया कि 2 अप्रैल को वह स्कूल से घर आ रही थीं। उसी दौरान ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गईं। केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed