फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Neha got first place in 100 meter race

Rewari News: 100 मीटर दौड़ में नेहा को पहला स्थान मिला

Fri, 22 Mar 2024 02:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 22 Mar 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Neha got first place in 100 meter race
रेवाड़ी। मीरपुर ​​​स्थित आईजीयू में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता विद्या​र्थियों को सम्म
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में वाणिज्य विभाग द्वारा वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें वाणिज्य विभाग के विभिन्न सात कक्षाओं के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विभागाध्यक्ष प्रो. अदिति शर्मा ने बताया कि वाणिज्य विभाग द्वारा समय-समय पर खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कराया जाता है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कुलसचिव प्रो. प्रमोद कुमार ने सभी विद्यार्थियों को जीवन में शारीरिक कुशलता और विकास के महत्व को समझाते हुए खेलों की अहम भूमिका बताई। विभाग के डीन प्रोफेसर तेज सिंह ने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं दीं। 100 मीटर दौड़ में नेहा को पहला स्थान मिला।
विज्ञापन


100 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान पूनम (एम.कॉम पास, द्वितीय सेमेस्टर), तृतीय स्थान सोनम (एम.कॉम ऑनर्स छठा सेमेस्टर) ने प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ (लड़के) में प्रथम स्थान अमित कुमार (एम.कॉम ऑनर्स छठा सेमेस्टर), द्वितीय स्थान चंदर (एम.कॉम ऑनर्स चतुर्थ सेमेस्टर), तृतीय स्थान राजेश (एम.कॉम ऑनर्स 10वां सेमेस्टर) ने प्राप्त किया।
विज्ञापन

तीन-पैर की दौड़ में प्रथम स्थान रजनी और प्रियंका (एम.कॉम ऑनर्स छठा सेमेस्टर), द्वितीय स्थान तम्मन्ना और शीतल (एमकॉम ऑनर्स 10वां सेमेस्टर), तृतीय स्थान हिमांशी और अंकिता (एम.कॉम पास, द्वितीय सेमेस्टर) ने प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

400 मीटर रिले दौड़ में प्रथम स्थान रजनी, प्रियंका, तमन्ना और यामिनी (एम.कॉम छठा सेमेस्टर), द्वितीय स्थान लक्ष्मी, सोनम, नीतू और नेहा (एम.कॉम ऑनर्स छठा सेमेस्टर), तृतीय स्थान पूनम, नेहा, शिखा, शिवानी (एम.कॉम पास, द्वितीय सेमेस्टर) ने प्राप्त किया।
रस्साकसी (लड़कियां) में प्रथम स्थान शीतल, तम्मन्ना, काजल, रजनी, नेहा, यामिनी, प्रियंका (एम.कॉम ऑनर्स. 10वां सेमेस्टर), रस्साकशी (लड़के) में प्रथम स्थान राहुल, सौरव, अजय, रिज़ुल, अमित, संदीप, हिमांशु एम.कॉम (ऑनर्स छठा सेमेस्टर) ने प्राप्त किया।


इस अवसर पर विभाग के अन्य प्रोफेसर डॉ. रविंद्र, डॉ. संजय, प्रोफेसर डॉ. विजय हुड्डा, डॉ. ईश्वर शर्मा, डॉ. पिंकी रानी, डॉ. हरिओम, डॉ. देवेश, डॉ. आशा, सुरेंद्र, सरला सहित विभाग के सभी शोधार्थी भी मौजूद रहे। प्रतियोगिता का संचालन सहायक प्रोफेसर सुनीता यादव और शोधार्थी अजय यादव के द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में मैनेजमेंट क्लब के युवा साथियों का भरपूर सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed