{"_id":"6933289c56535d8e91082908","slug":"neha-and-sangeeta-honored-as-winners-in-state-level-solo-dance-rewari-news-c-198-1-rew1001-229949-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: राज्यस्तरीय एकल नृत्य में विजेता नेहा और संगिता सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: राज्यस्तरीय एकल नृत्य में विजेता नेहा और संगिता सम्मानित
विज्ञापन
फोटो 10 : उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों विद्यार्थियों को पुरस्कार देते पदाधिकारी।स
रेवाड़ी। गांव हांसाका स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को राज्यस्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विद्यालय मुखिया और समस्त स्टाफ ने एकल नृत्य में राज्यस्तर पर प्रथम स्थान नेहा और संगिता को पगड़ी व माला पहनाकर और पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला सूचना एवं जन संपर्क अधिकारी दिनेश कुमार और जिला बाल कल्याण अधिकारी वीरेंद्र यादव उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि की भूमिका बीएड रेवाड़ी के राजेश वर्मा, डीएमएस अशोक नामवाल, प्रवक्ता डाइट डॉ. सरोज यादव और राज्य शिक्षक अवाॅर्डी भूपेंद्र यादव ने निभाई।
इसके साथ ही राज्यस्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। एसएमसी सदस्यों और ग्राम पंचायत हांसाका द्वारा नेहा की मार्गदर्शिका और प्रेरणास्रोत संगीत प्रवक्ता संजीता यादव को माला और पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। संस्कृत प्रवक्ता आशा रानी ने सांस्कृतिक गतिविधियों में विद्यार्थियों की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी।