फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   National Sports Day was celebrated in Vaishya Mahila Mahavidyalaya

Rewari News: वैश्य महिला महाविद्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस

Sat, 30 Aug 2025 02:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
National Sports Day was celebrated in Vaishya Mahila Mahavidyalaya
-फोटो 61 : योगाभ्यास करती छात्राएं। स्रोत कॉलेज
बहादुरगढ़। वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय में इंडोर गेम्स व मनोरंजनात्मक क्रियाओं से राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। खेल हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है। खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाते है बल्कि मानसिक विकास, अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास को भी बढ़ावा देते हैं।
विज्ञापन


महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. आशा शर्मा ने स्वयंसेविकाओं से कहा कि मेजर ध्यानचंद जैसे महान खिलाड़ियों से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से देश का नाम रोशन किया। विद्यार्थियों को खेलों में सक्रिय रूप से भाग लेकर अपने व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करना चाहिए।
विज्ञापन

इस वर्ष राष्ट्रीय खेल दिवस की थीम एक घंटा खेल के मैदान में रखी गई है। इसलिए थीम के अनुसार प्रतिदिन एक घंटा खेल के मैदान में बिताएं और स्वस्थ जीवन की ओर कदम बढ़ाए। राष्ट्रीय खेल दिवस मनाने के पीछे खेल और खेल भावना को बढ़ावा देना तथा खिलाड़ियों को सम्मान देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाविद्यालय की शारीरिक शिक्षा विभाग की प्रवक्ता सुनीता रानी द्वारा वाईआरसी, एनएसएस वॉलिंटियर्स व छात्राओं को जरनल वार्मिंग अप के बाद विभिन्न प्रकार की मनोरंजनात्मक क्रियाएं जैसे हुला हूप, फ्लाइंग डिस्क, बास्केटबॉल थ्रो, मेडिटेशन, प्राणायाम जैसे अनुलोम विलोम, कपालभाति, भ्रामरी के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के योगासनों ताड़ासन, भुजंगासन, वज्रासन, मंडूकासन, मकरासन, धनुरासन, पश्चिमोत्तानासन व ग्रीवा संचालन इत्यादि का अभ्यास करवाया इस कार्यक्रम का आयोजन शारीरिक शिक्षा विभाग, वाईआरसी व एनएसएस यूनिट द्वारा किया गया।



-फोटो 61 : योगाभ्यास करती छात्राएं। स्रोत कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed