फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Narendra Modi raised the nation's prestige by hoisting the tricolor on the peaks of seven continents.

Rewari News: नरेंद्र ने सात महाद्वीपों की चोटियों पर तिरंगा फहरा कर बढ़ाया देश का मान

Sat, 01 Aug 2026 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 01 Aug 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Narendra Modi raised the nation's prestige by hoisting the tricolor on the peaks of seven continents.
नरेंद्र सिंह यादव की उप
रेवाड़ी। नेहरूगढ़ गांव निवासी युवा पर्वतारोही नरेंद्र सिंह यादव सात महाद्वीपों की चोटियों पर तिरंगा फहरा कर देश का मान बढ़ाया है। वह सेवन समिट्स विजेता और 23 विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं।
विज्ञापन

उन्होंने उत्तरी अमेरिका की सबसे ऊंची ज्वालामुखीय चोटी माउंट पिको डी ओरिजाबा (5,636 मीटर) पर सफलतापूर्वक तिरंगा फहराकर भारत का गौरव विश्व पटल पर बढ़ाया। नरेंद्र की उपलब्धियां युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
विज्ञापन

एनएसवाई आउटडोर के तत्वावधान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय अभियान में विभिन्न देशों के 12 पर्वतारोहियों ने हिस्सा लिया, लेकिन कठिन परिस्थितियों के कारण केवल सात पर्वतारोही ही शिखर तक पहुंच सके। इस अभियान का नेतृत्व भारतीय पर्वतारोही नरेंद्र सिंह यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

26 मई को भारत से रवाना हुए नरेंद्र ने 30 मई को पांच दिन के चुनौतीपूर्ण अभियान के बाद पिको डी ओरिजाबा की चोटी पर सफलता हासिल की थी। अभियान के अंतिम चरण में करीब 1400 मीटर की खड़ी चढ़ाई, शून्य से 20 डिग्री सेल्सियस तक नीचे तापमान, तेज हवाओं और ऑक्सीजन की कमी जैसी कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने अदम्य साहस और धैर्य का परिचय दिया।
यह उपलब्धि उनके महत्वाकांक्षी सेवन वोल्कैनिक समिट्स प्रोजेक्ट का हिस्सा है, जिसके तहत वे सातों महाद्वीपों के प्रमुख ज्वालामुखीय पर्वतों पर भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
नरेंद्र सिंह यादव भारत के पहले युवा पुरुष पर्वतारोही हैं, जिन्होंने सातों महाद्वीपों की सर्वोच्च चोटियों पर सफल आरोहण किया है। वे दो बार माउंट एवरेस्ट फतह कर चुके हैं और वर्ष 2017 तथा 2023 में यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रस पर भी सफल चढ़ाई कर चुके हैं।
महज 12 वर्ष की उम्र से पर्वतारोहण शुरू करने वाले नरेंद्र अब तक 23 विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। दिसंबर 2024 में उन्होंने सबसे कम उम्र में सेवन समिट्स पूरा करने वाले भारत के पहले पुरुष पर्वतारोही बनने का रिकॉर्ड भी बनाया।


नरेंद्र सामाजिक और राष्ट्रहित के कार्यों में भी सक्रिय
पर्वतारोहण के अलावा नरेंद्र सामाजिक और राष्ट्रहित के कार्यों में भी सक्रिय हैं। उनका रन फॉर राम अभियान युवाओं में राष्ट्रभक्ति, सेवा और अनुशासन का संदेश दे रहा है। रामेश्वरम, सोमनाथ और बूढ़ा अमरनाथ से अयोध्या तक वे 6,211 किलोमीटर की अल्ट्रा मैराथन पूरी कर चुके हैं। राष्ट्रीय पर्वतारोहण दिवस पर नरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि उनकी उपलब्धियां यह साबित करती हैं कि दृढ़ इच्छाशक्ति, कठिन परिश्रम और देश के प्रति समर्पण के बल पर विश्व की सबसे कठिन चोटियों को भी फतह किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed