{"_id":"69065535d4001139810a2fc4","slug":"nangal-mundi-becomes-an-accident-hotspot-panchayat-demands-speed-breakers-rewari-news-c-198-1-rew1001-228276-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: नांगल मूंदी बना दुर्घटना का हॉटस्पॉट, पंचायत कर स्पीड ब्र्रेकर की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: नांगल मूंदी बना दुर्घटना का हॉटस्पॉट, पंचायत कर स्पीड ब्र्रेकर की उठाई मांग
Sun, 02 Nov 2025 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 02 Nov 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
रात के समय क्षतिग्रस्त कार। संवाद
- फोटो : सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती मरीज। संवाद।
नांगलमूंदी। नांगलमूंदी क्षेत्र में शुक्रवार का दिन हादसों से भरा रहा। महेंद्रगढ़ रोड पर गांव मूंदी के पास जहां एक भीषण सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं रात को एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिसमें 5 से 6 लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया।
बस स्टैंड से सती माता मंदिर तक लगभग दो किलोमीटर के दायरे में शुक्रवार को तीन सड़क हादसे हुए। इन हादसों में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब दस लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कई की हालत नाजुक बनी हुई है। लगातार हो रही दुर्घटनाओं से ग्रामीणों का सब्र टूट गया है।
शनिवार को नांगलमूंदी, मूंदी, नांगल जमालपुर व बहरामपुर सहित आसपास के गांवों के लोग ब्लॉक समिति सदस्य राजेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में एकत्रित हुए। ग्रामीणों ने इस क्षेत्र में स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग को लेकर विरोध जताया। उन्होंने बताया कि प्रशासन को कई बार ज्ञापन सौंपा जा चुका है, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने कहा कि सड़क पर वाहनों की तेज रफ्तार के कारण हर दूसरे-तीसरे दिन कोई न कोई हादसा हो जाता है। शुक्रवार को हुए हादसों में तीन लोगों की जिंदगी समाप्त हो गई और दस से अधिक लोग घायल हैं, जिनमें से कुछ जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। ग्रामीणों ने कोसली विधायक अनिल कुमार से जल्द से जल्द स्पीड ब्रेकर बनवाने और क्षेत्र में यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग की है।
रेवाड़ी बार के पूर्व उपाध्यक्ष एडवोकेट शौकीन शर्मा व एडवोकेट सूर्यकांत यादव ने बताया कि कोसली विधायक अनिल कुमार इस समस्या का समाधान जरूर करेंगे अन्यथा दस दिन के बाद आगामी रणनीति के लिए व्यापक रूप से ग्रामीण फिर एकत्रित होंगे।
इस अवसर पर समिति सदस्य राजेन्द्र शर्मा, नंबरदार सतीश कुमार, यशोधन शर्मा, विजय सरपंच, अजय सरपंच, उदयराज यादव, एडवोकेट शौकीन शर्मा, एडवोकेट सूर्यकांत यादव, मास्टर कुशलपाल, रमेश प्रधान, नरेंद्र लाला, सुरेश हलवाई, डॉक्टर विक्रम सिंह, नीरज ठेकेदार, भैरू, बिसंभर पंच, अतर प्रधान, मोनी व मनु ने भी अपने विचार व्यक्त करके इस समस्या के स्थाई समाधान के लिए स्पीड ब्रेकर बनाने के लिए अनुरोध किया है।

रात के समय क्षतिग्रस्त कार। संवाद- फोटो : सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती मरीज। संवाद।