फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Name cut from BPL list, people thronging CSC to correct error in family ID

Rewari News: बीपीएल सूची से कटा नाम, फैमिली आईडी में त्रुटि ठीक कराने सीएससी में उमड़ रहे लोग

Tue, 28 Feb 2023 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 28 Feb 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Name cut from BPL list, people thronging CSC to correct error in family ID
रेवाड़ी। परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में हुई गड़बड़ी को ठीक कराने वानों की भीड़ लघु सचिवालय पर आए दिन जमा हो रही है। हालांकि डीसी संबंधित अधिकारियों को कड़े निदेश दे रहे हैं इसके बावजूद भी लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। पीड़ित लोगों में अधिकांश बुजुर्ग व विधवा पेंशनधारक है, जिनकी पीपीपी में जन्मतिथि से लेकर आय अधिक दिखाकर पेंशन रोक दी है।
विज्ञापन

बतादें कि जिले में करीब 94 हजार राशन कार्ड धारक हैं, जिनमें से अभी तक 40 प्रतिशत से अधिक लोगों के पीपीपी में गड़बड़ी है, जिसकी वजह से उन्हें काफी परेशानी हो रही है।पीपीपी में गड़बड़ी ठीक कराने आए लोगों ने बताया कि वे पिछले कई दिनों से सीएससी सेंटर से लेकर अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं। इसके बाद भी समस्या हल नहीं हो पा रही है। उन्होंने कर्मचारियों की गलतियों का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है। मजदूरी पर अपना पालन-पोषण करते हैं। राशन डिपो से मिलने वाले राशन से गुजर-बसर कर रहे थे, लेकिन बीपीएल सूची से भी नाम काट दिया गया है।
विज्ञापन

---
लोगों की प्रतिक्रिया
उनके पिता काफी दिन पहले ही गुजर गए थे। उसके बाद माता की विधवा पेंशन थी, लेकिन पीपीपी में आय अधिक दिखाकर पेंशन रोक दी है। जबकि वह मजदूरी कर अपने परिवार को पाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-निखिल,

------ मेेरी उम्र करीब 75 साल है, लेकिन पीपीपी में गड़बड़ी की वजह से बुढ़ापा पैंशन कट गई, जिसे ठीक कराने के लिए पिछले करीब 15 दिन से सीएससी सेंटर आकर लाइन में खड़ा होता हूं, लेकिन समाधान नहीं हो पा रहा है। बुढ़ापा पेंशन ही एकमात्र सहारा थी, सरकार ने वह भी काट दी।
-कृष्णा कुमार
------------
परिवार पहचान पत्र में इनकम ज्यादा दिखा रखी है, जिसकी वजह से सभी काम अटक गए। पिछले करीब चार-पांच महीनों से तो राशन बंद हैं। राशन में सरसों का तेल मिलना तो पहले ही बंद हो गया था, उसके बाद अब अन्य सामग्री भी बंद हैं।

- सुरेश कुमार
--------
फैमिली आईडी में मेरे पिता जी की जन्मतिथि 15 फरवरी 1961 होनी चाहिए थी, लेकिन 1 जनवरी 1962 कर रखी है। इस गड़बड़ी के चलते पिछले काफी दिनों से पेंशन नहीं मिल पा रही है, जिसकी वजह से उन्हें काफी परेशानी होती है।
- नरेन्द्र कुमार

वर्जन:
पीपीपी में गड़बड़ियों को ठीक किया जा रहा है। इसके लिए प्रशासन की ओर से जगह-जगह कैंप लगाए जा रहे हैं। लोगों को परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
- जय यादव, जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed