{"_id":"66578b66207f4d1c40093864","slug":"naac-team-met-the-students-and-learned-about-the-college-rewari-news-c-198-1-rew1001-204991-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: नैक टीम ने विद्यार्थियों से मुलाकात कर महाविद्यालय के बारे में जाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: नैक टीम ने विद्यार्थियों से मुलाकात कर महाविद्यालय के बारे में जाना
Thu, 30 May 2024 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 30 May 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। आपस में बातचीत करते नैक की टीम के सदस्य ओर महाविद्यालय स्टाफ। स्रोत : महाविद्यालय
कोसली। राजकीय महाविद्यालय कोसली में 28 व 29 मई को राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (नैक) ने दौरा किया। मूल्यांकन के दौरान सर्वप्रथम प्राचार्य डॉक्टर विवेक कुमार के निर्देशन में सभी प्रोफेसर्स ने अपने-अपने विषय में पीपीटी प्रस्तुत की। पुस्तकालय, विज्ञान लैब, ज्योग्रफी लैब, लैंग्वेज लैब, कंप्यूटर लैब, गणित लैब में सभी विभागों का दौरा कर गहनता से जांच की।
राष्ट्रीय सेवा योजना, रेडक्रॉस, सांस्कृतिक विभाग, महिला प्रकोष्ठ, प्लेसमेंट सेल, विवेकानंद सेल, प्रकृति सेल व अन्य सभी इकाइयों का दौरा किया। टीम ने विद्यार्थियों व अभिभावकों से मुलाकात कर महाविद्यालय के बारे में जाना। सायंकालीन सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन किया गया, जिसमें हरियाणवी नृत्य, कविता पाठ व हरियाणवी नाटक प्रस्तुत किए गए जिनकी समिति ने प्रशंसा की। हरियाणवी संस्कृति को प्रदर्शित करने के लिए एक हरियाणवी प्रदर्शनी लगाई गई। इनमें हरियाणा का खानपान, पहनावा, तीज-त्योहार व दैनिक जीवन में प्रयोग होने वाली वस्तुओं से रूबरू करवाया गया। वाटर हार्वेस्टिंग, पार्किंग, हरे भरे लोन का समिति ने दौरा किया। नैक कोऑर्डिनेटर संजीव कुमार, सुरेंद्र कुमार, डॉक्टर लाजवंती, योगेश कुमार, नागेश कुमार, मंजीत सिंह, डॉक्टर संध्या, डॉक्टर वंदना डॉक्टर मंजू यादव, ओम प्रकाश, हकीकत, त्रिदेव, संदीप, सुनील कुमार, नीलम यादव, रेनू यादव, जसवंत जाखड़, विकास शर्मा व पूरा नॉन टीचिंग स्टाफ मौजूद था।
टीम में ये रहे मौजूद
इस समिति के अध्यक्ष डॉक्टर अखिलेश कुमार पांडे कुलपति विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन मध्य प्रदेश, कोऑर्डिनेटर डॉक्टर हितेश रवैया डीन व प्रोफेसर कला संकाय एवं अंग्रेजी महाराज सांवरिया विश्वविद्यालय बडौदा गुजरात, डॉ. शैला बूटावला, डॉक्टर अर्चना सूट्टा रहे।