फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   NA

Rewari News: पिता की दूसरी शादी से नाराज नाबालिग बेटी ने सौतेली मां पर किया चाकू से हमला

Mon, 06 Feb 2023 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 06 Feb 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
NA
रेवाड़ी। शहर के एक मोहल्ला में करीब पांच माह पूर्व पिता के दूसरी शादी करने से नाराज एक नाबालिग बेटी ने अपनी सौतेली मां पर चाकू से हमला कर दिया। गर्दन में चाकू लगने से मां गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिता की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शहर के एक मोहल्ला के रहने वाले व्यक्ति की पत्नी की कैंसर की बीमारी के कारण दस साल पहले मौत हो गई थी। पहली पत्नी से उन्हें दो बेटी व एक बेटा है। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि छोटी 17 वर्षीय बेटी व बेटे के साथ रहते हैं। व्यक्ति ने उत्तर प्रदेश के जिला प्रयागराज की रहने वाली एक महिला नौकरी के लिए रेवाड़ी में आई थी। इस दौरान उसकी मुलाकात नरेंद्र से हो गई थी। दोनों ने पांच जनवरी को शादी की थी। शादी के बाद से वह दोनों बच्चों व दूसरी पत्नी के साथ रह रहे थे।
विज्ञापन

रविवार की शाम को घर में विवाद हो गया। नाबालिग बेटी अपने पिता द्वारा दूसरी शादी करने से नाराज थी। नाबालिग ने चाकू लेकर अपनी सौतेली मां पर वार कर दिया और गर्दन में चाकू लगने से वह घायल हो गई। उन्हें उपचार के लिए ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां से रेफर कर दिया गया। महिला को उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला बोली-दोनों बेटी की सहमति से की शादी
घायल महिला ने बताया कि उन्होंने शादी से पहले दोनों बेटियों से बात की थी। दोनों की सहमति के बाद ही उन्होंने शादी की थी, लेकिन शादी के बाद से छोटी बेटी नाराज थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed