फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   NA

गढ़ी बोलनी से राजस्थान सीमा तक बनेगा 4 लेन मार्ग : डॉ. बनवारी लाल

Tue, 07 Feb 2023 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 07 Feb 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
NA
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बावल। सहकारिता एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने सोमवार को बावल स्थित अपने निवास स्थान पर आगामी विकास कार्यों के संदर्भ में अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आमजन के लिए गढ़ी बोलनी से राजस्थान सीमा तक बनेगा 4 लेन मार्ग बनाया जाएगा। इससे लोगों का आवागमन सुगम होगा।
इस दौरान उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के एजेंडे में शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही साथ खोरी से भांडोर-गुमीना सड़क निर्माण, रेवाड़ी-नारनौल रोड से थोठवाल तक पक्के रोड का निर्माण और कसोली से गुजरमाजरी तक रोड़ को ऊंचा करने के कार्य भी जल्द ही शुरू किये जाएंगे।
विज्ञापन

इ़स अवसर पर उपस्थित अधिकारियों को मंत्री ने निर्देश दिए कि बावल क्षेत्र के विकास कार्यों की लक्ष्य पूर्ति हेतु हरसंभव प्रयास करे। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार बावल विधानसभा की तरक्क़ी के लिए पूर्णत: प्रतिबद्ध है। सरकार में अधिकारी आर्थिक रूप से स्वतंत्र है, निर्माण कार्यों के लिए आवश्यक पूंजी के संबंध में न पहले कोई रुकावट आयी है न आगे कोई अड़चन आएगी। इसके अलावा सहकारिता व जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने जनता के नुमाइंदों एवं आमजन द्वारा उनके समक्ष लायी गई कई समस्याएं सुनीं एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों से संपर्क किया। डॉ. बनवारी लाल ने मौके पे ही कई आला अधिकारियों से फोन के जरिए बात की और जनता की समस्याओं को तुरन्त प्रभाव से निवारण का निर्देश जारी किया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed