{"_id":"63e149b6fb0ad74b1e5e09a5","slug":"na-rewari-news-c-17-1-58763-2023-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: लिंग जांच करने वाले गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: लिंग जांच करने वाले गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार
Tue, 07 Feb 2023 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 07 Feb 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में लिंगानुपात की स्थिति गंभीर होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने गर्भ में शिशु लिंग जांच करने वाले कोख के कातिलों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पीएनडीटी टीम ने पुलिस के साथ मिलकर यूपी के बुलंदशहर में लिंग जांच करने वाले अल्ट्रासाउंड केंद्र पर दस्तक दी, तो वह मौके से पोर्टेबल मशीन उठाकर भागने में कामयाब हो गया। बाद में पुलिस ने धंधे में शामिल दो दलालों को काबू कर लिया। उनके खिलाफ पीएनडीटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
पीएमओ डॉ. जयभगवान जाटान ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सूचना मिली थी कि भालखी निवासी संदीप शर्मा और नवीन गर्भस्थ शिशु लिंग की जांच करने वाले लोगों के साथ मिले हुए हैं। वह मोटा पैसा लेकर उत्तर प्रदेश में भ्रूण जांच का कार्य कराते हैं। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की पीएनडीटी टीम ने कन्या भू्रण हत्या को बढ़ावा देने वाले गिरोह का पर्दाफाश करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से मिशन शुरू किया। इसके तहत संदीप से संपर्क किया गया, जिसने 50 हजार रुपये में भ्रूण में लिंग की जांच कराने की बात कही। टीम ने फोन-पे के जरिए उसके पास 30 हजार रुपये एडवांस भेज दिए। इसके बाद टीम ने एक गर्भवती महिला को बनाकर उसे जांच के लिए तैयार किया गया।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिस की मदद से महिला का अल्ट्रासाउंड कराने के लिए संदीप और नवीन से समय मांगा तो उसने 5 फरवरी का दिन निश्चित किया। इसके बाद केएमपी के रास्ते दोनों लो और उसके साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम और पुलिस के सादी वर्दी में जवानों को लेकर बुलंदशहर ले गया। बताया गया है कि बुलंदशहर में पहले उन्हें सिकंदराबाद और बाद में बादशाहपुर गांव ले जाया गया। इसी बीच कुछ समय पहले ही केंद्र संचालक अल्ट्रासाउंड मशीन लेकर भागने में कामयाब हो गया। संदीप और नवीन भी मौका पाकर टीम को चकमा देने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन
धारूहेड़ा पुलिस ने काबू किए दलाल
पुलिस के अनुसार बुलंदशहर से संदीप के भागने के बाद पुलिस उसे काबू करने के लिए अलर्ट हो गई। इसी बीच पुलिस को नवीन के भी उसके साथ मिले होने की सूचना मिली। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मौके से भागे अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालक को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।