{"_id":"63dff58164e9053bc849745f","slug":"na-rewari-news-c-17-1-58201-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: फायरिंग करने के मामले में चार और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: फायरिंग करने के मामले में चार और आरोपी गिरफ्तार
Sun, 05 Feb 2023 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 05 Feb 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। कानोड गेट चौकी पुलिस ने शहर के मोहल्ला रामसिंहपुरा में मारपीट और फायरिंग करने के मामले में चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राजीव नगर धक्का बस्ती निवासी साहिल, गुर्जरवाड़ा निवासी सतबीर उर्फ सत्ता, नई बस्ती निवासी दीपक और मनोज के रूप में हुई है। मामले में पुलिस छह आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर अवैध हथियार व बाइक बरामद कर चुकी है।
अजय नगर निवासी संजय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 31 दिसंबर को लगभग दोपहर दो बजे रोहित व मिक्का रामसिंहपुरा में गुल्ली डंडा खेल रहे थे। मिक्का का किसी अन्य के साथ झगड़ा हो गया। युवकों ने उनके साथ मारपीट की। वह वहां से रेलवे ट्रैक पर आ गए। कुछ समय बाद दस-पंद्रह लड़के वहां पहुंच गए और मिक्का पर दो फायर किए। फायरिंग से सभी बच गए। कानोड गेट चौकी पुलिस ने संजय की शिकायत पर मामला दर्ज कर तीन आरोपियों योगेश उर्फ जग्गू निवासी वार्ड नं. 13 नई बस्ती रेवाडी, परम निवासी नई बस्ती रेवाड़ी और शिवकुमार उर्फ शिब्बू निवासी शक्तिनगर रेवाडी को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने सज्जन कालोनी निवासी कर्मबीर उर्फ करमू, गोविंद व विकास उर्फ विक्की को भी पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।