फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   NA

Rewari News: नागरिक अस्पताल में छह माह से ब्रेन स्ट्रोक के इंजेक्शन का टोटा, मरीज परेशान

Sun, 05 Feb 2023 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 05 Feb 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
NA
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। नागरिक अस्पताल में निशुल्क लगने वाले ब्रेन स्ट्रोक के इंजेक्शन छह महीने से खत्म हैं। इसकी कीमत बाहर मेडिकल पर करीब 40 हजार रुपये है। ऐसे में अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बदलते लाइफ स्टाइल से बीमारियां बढ़ रही हैं। जो लोग डायबिटीज, हाइपरटेंशन, हाई कॉलेस्ट्रोल, मोटापा और खानपान का ध्यान नहीं रखते उनमें ब्रेन स्ट्रोक या ब्रेन हैमरेज होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में मरीजों को स्ट्रोक के लक्षण दिखने पर तुरंत ऐसे अस्पताल ले जाएं।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में कार्यरत फिजिशियन डॉ. गौरव यादव के अनुसार अगर स्ट्रोक के साढ़े 6 घंटे के अंदर मरीज अस्पताल पहुंच जाए तो मरीज की जान बचाई जा सकती है। मरीज को पक्षाघात होने से भी बचाया जा सकेगा। सबसे पहले मरीज का सिटी स्कैन कराकर जांच की जाएगी। ताकि स्ट्रोक के प्रकार का पता चल सके। उन्होंने बताया कि स्ट्रोक की बीमारी में कारगर अल्टेप्लेज इंजेक्शन नागरिक अस्पताल में निशुल्क लगता है। बाहर मेडिकल पर इस इंजेक्शन की कीमत करीब 40 हजार है। विशेषज्ञों के अनुसार भारत में मौत का दूसरा बड़ा कारण है। आमतौर पर स्ट्रोक दो तरह का होता है। पहला ब्लड क्लॉट और दूसरा हैमरेज। ब्लड क्लॉट में ब्रेन में क्लोटिंग हो जाती है और दूसरे में ब्रेन हैमरेज हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
सर्दियों में बढ़ जाता है खतरा
सर्दी बढ़ने के साथ हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। इस सीजन में ब्रेन स्ट्रोक या दिमाग की नस फटने के मामले बढ़ जाते हैं। सबसे खास बात यह है कि मोटापे के शिकार, शुगर और उच्च रक्तचाप के मरीजों को ज्यादा खतरा रहता है। बेहतर होगा, सर्दी से बचाव करें। समय से इलाज मिलने पर मरीज की जान तो बच ही सकती है, साथ ही उसका प्रभाव भी कम हो सकता है।

----------------
इस रोग के लक्षण: विशेषज्ञों के अनुसार इस रोग को पहचानने के कई तरीके हैं। इसमें मुंह टेढ़ा हो सकता है, बोलने में हकलाहट, हाथ-पैर सुन्न हो सकते हैं। चेहरे, हाथ या पैर में शरीर के दोनों ओर कमजोरी या सुन्न होना या पक्षपात होना, चक्कर आना, संतुलन खोना और बिना किसी कारण के जमीन पर गिरने जैसे लक्षण दिखाई देते हैं, तो फास्ट कंसेप्ट को फॉलो करना चाहिए। इसमें देरी नहीं करें और तुरंत अस्पताल में पहुंच कर सबसे पहले सिटी स्कैन कराएं, जिससे पता लगेगा कि कहां दिक्कत है।
--------------
एफ चेहरा: इसमें व्यक्ति को मुस्कराने के लिए कहें और देखें कि व्यक्ति के चेहरे का एक तरफ झुकाव है या नहीं।
ए- आर्म्स: दोनो हाथो को उठाने के लिए कहें, क्या एक हाथ उठाने में असमर्थ है।
एस- स्पीच: क्या व्यक्ति के बोलने में आपको असामान्यता महसूस होती हैं।
टी- टाइम: तुरंत टाइम नोट करें, डॉक्टर से मिले।
--------------

जल्द उपलब्ध कराए जाएंगे इंजेक्शन
मामला मेरे संज्ञान में है। इंजेक्शन की डिमांड भेजी जा चुकी है। जल्द ही यह उपलब्ध हो जाएंगे। किसी भी मरीज को परेशान होने की जरूरत नहीं है।
- डॉ. जयभगवान जाटान, पीएमओ, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed