फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   NA

Rewari News: शिक्षकों ने काले कपड़े पहनकर जताया विरोध

Sat, 28 Jan 2023 11:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 28 Jan 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
NA
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर के सेक्टर-18 स्थित माता सावित्री बाई फुले राजकीय कन्या महाविद्यालय के शिक्षकों ने शनिवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर महाविद्यालय में काले कपड़े पहन कर काम किया। हरियाणा राजकीय महाविद्यालय शिक्षक संघ केंद्रीय इकाई के आह्वान पर तीन दिवसीय विरोध प्रदर्शन के दूसरे चरण में शिक्षकों ने विरोध जताया।

स्थानीय इकाई के प्रधान डॉ. यशपाल ने बताया कि शिक्षकों की विभिन्न मांगें जो लंबे समय से लंबित है इस विषय में विभाग को जगाने के लिए तीन दिवसीय विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इसमें पहले दिन सभी शिक्षकों ने अपनी मांगों को पोस्टकार्ड पर लिखकर महानिदेशक को भेजा था। शनिवार को सभी शिक्षकों ने महाविद्यालय में काले कपड़े पहन कर कार्य किया तथा 30 जनवरी को सभी शिक्षक महाविद्यालय में ही धरना देकर व महानिदेशक को ई-मेल भेजकर अपना विरोध प्रदर्शन करेंगे यदि इसके पश्चात भी मांगों पर सुनवाई नहीं होती है तो अगले माह पंचकूला शिक्षा सदन जाकर विरोध प्रकट करने की रणनीति बनाई जाएगी। इस अवसर पर स्थानीय इकाई के उपप्रधान डॉ. सुनीता, सत्येंद्र सिंह, बलवीर सिंह, डॉ. नरेश कुमार, डॉ. धीरज, नरेंद्र सिंह, डॉ. हरीश शर्मा, पंकज कालरा, सुनील, डॉ. रितु, डॉ. सुचेता, डॉ. अनीता, डॉ. वीरेंद्र सिंह, मिस रेनू, मोनिका, डॉ. रेखा गर्ग, राजकुमार, नवीन, तिलक व प्रीति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed