{"_id":"66f469f99ec6e61f700e26a5","slug":"my-56-days-tenure-outweighs-hoodas-10-years-naib-rewari-news-c-198-1-rew1001-209814-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरे 56 दिन का कार्यकाल हुड्डा के 10 साल पर भारी : नायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरे 56 दिन का कार्यकाल हुड्डा के 10 साल पर भारी : नायब
Thu, 26 Sep 2024 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 26 Sep 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
फोटो: 12रेवाड़ी। सैनी स्कूल में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम नायब सैनी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि हमारी सरकार ने 10 वर्ष में हरियाणा के विकास पर कार्य किया है। मुझे 56 दिन मिले, जिसमें 126 ऐतिहासिक फैसले लिए। 44 दिन शेष थे लेकिन आचार संहिता लगने से कार्य रुक गए। मेरे 56 दिन का कार्यकाल हुड्डा के 10 वर्ष के शासन पर भारी रहा। यह तो केवल ट्रेलर है, आठ तारीख को पूरी पिक्चर दिखाने का काम करेंगे।नायब सैनी शहर के सैनी स्कूल में बुधवार को चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गरीब परिवार का बेटा हूं, जो बोला है उसे पूरा किया है।
नायब ने कहा कि हुड्डा से कुछ सवाल पूछे थे, लेकिन उन्होंने एक भी प्रश्न का उत्तर नहीं दिया। कांग्रेस के शासन में नौकरी पर्ची खर्ची पर मिलती थी। जिनके समय में किसानों को मुआवजा नहीं मिलता था, दो-दो रुपये के चेक मिलते थे। आज वह हिसाब मांग रहे हैं। भूपेंद्र हुड्डा ने 100 गज के प्लाॅट का लॉलीपॉप देकर वोट तो ले लिया लेकन ना कागज दिए ना कब्जा दिया। हमने एक तारीख तय करके प्रदेश के लोगों को बुलाकर एक दिन में 100 गज के प्लाट के कागज के साथ कब्जा भी दिया। आगे भी इसके लिए रजिस्ट्रेशन खोला है। एक लाख लोगों को 100 गज का प्लाॅट देने की योजना थी लेकिन आचार संहिता लग गई।
सौ फीसदी किसानों को मिलेगा न्यूनतम समर्थन मूल्य
नायब सैनी ने कहा कि हुड्डा किसानों के मसीहा बनते हैं। वह 10 वर्ष सीएम रहे, लेकिन कितने किसानों की फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी है। हमने निर्णय लिया है कि किसान की 100 प्रतिशत फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदेंगे। यह हरियाणा पहला राज्य होगा जो किसान की 100 प्रतिशत फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदेगा।
विज्ञापन
हिमाचल का दिया उदाहरण, बोले- कांग्रेस की चादर फट चुकी है
नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने हिमाचल में हर वर्ष एक लाख रोजगार, महिलाओं को 1500 रुपये देने और 300 यूनिट बिजली फ्री देने का एलान किया था। दो वर्ष हिमाचल की सरकार को हो गए हैं, लेकिन एक यूनिट बिजली भी फ्री नहीं दी गई। उल्टा बिजली के दाम बढ़ा दिए गए हैं। न किसी महिला को पैसे दिन गए और न ही किसी युवा को रोजगार दिया गया। बाद में कहा कि उनके पास सैलरी देने के लिए पैसा नहीं है। हरियाणा में कहावत है जितनी चादर है उतने ही पैर पसारने चाहिए, अगर ज्यादा पैर पसारोगे तो चादर फट जाएगी। कांग्रेस की चादर फट चुकी है।