फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Murder of photographer in Rewari, Called to take photos, accused shot him to death

रेवाड़ी में फोटोग्राफर की हत्या: फोन करके फोटो खींचने के लिए बुलाया, आरोपी ने गोली मारकर मौत के घाट उतारा

Wed, 08 Nov 2023 12:17 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 08 Nov 2023 12:17 PM IST
सार

मृतक मोहनलाल काफी समय से अपने परिवार के साथ रेवाडी शहर के यादव नगर में रहता था। उसने एक फोटो स्टूडियो खोला था। मंगलवार शाम को उसके पास किसी का फोन आया था, जिसने उन्हें फोटो खिंचवाने के लिए बुलाया था। हालांकि उसके बाद मोहनलाल का कुछ पता नहीं चला।

विज्ञापन
Murder of photographer in Rewari, Called to take photos, accused shot him to death
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

रेवाड़ी के कालूवास फ्लाईओवर के पास मंगलवार की देर शाम एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गांव ढाणी सुंदरोज निवासी मोहनलाल के रूप में हुई है। मोहनलाल के सीने समेत शरीर पर दो गोलियां मारे जाने की पुष्टि हुई है। मोहनलाल पेशे से एक फोटोग्राफर था।

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक देर शाम किसी ने उसे फोटो खींचने के बहाने बुलाया था। सूचना मिलने पर रामपुरा थाना प्रभारी और डीएसपी मौके पर पहुंचे। जब आसपास के लोगों से पूछताछ की गई तो पता चला कि यह डेडबॉडी काफी समय से वहां पड़ी हुई थी। मृतक की पहचान कर परिजनों को इसकी सूचना दी गई।
विज्ञापन


फोटो स्टूडियो की दुकान चलाता था मोहनलाल
मोहनलाल काफी समय से अपने परिवार के साथ रेवाडी शहर के यादव नगर में रहता था। उसने एक फोटो स्टूडियो खोला था। मंगलवार शाम को उसके पास किसी का फोन आया था, जिसने उन्हें फोटो खिंचवाने के लिए बुलाया था। हालांकि उसके बाद मोहनलाल का कुछ पता नहीं चला। पुलिस अब मोहन लाल के फोन की कॉल डिटेल खंगाल रही है, ताकि इस हत्याकांड का खुलासा हो सके। पुलिस के अलावा सीआईए की टीमें पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। मामले में गिरफ्तारी होने के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed