{"_id":"6929e337e3046d89680d85ec","slug":"municipal-council-team-took-action-against-illegal-occupation-rewari-news-c-198-1-rew1001-229645-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: नगर परिषद टीम ने अवैध कब्जे पर की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: नगर परिषद टीम ने अवैध कब्जे पर की कार्रवाई
विज्ञापन
बुलडोजर लेकर कार्रवाई करने के लिए पहुंची टीम। संवाद
रेवाड़ी। नगर परिषद की टीम ने राजीव नगर और सेक्टर-4 के बीच बरसाती नाले पर बने अवैध कब्जे को हटाने के लिए कार्रवाई की। टीम ने मौके पर एक दुकान को ध्वस्त किया और उसके बाद आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर वापस लौट गई। अधिकारियों के अनुसार बरसाती नाले पर कब्जे की शिकायतें लंबे समय से मिल रही थीं जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।
नाले के किनारे कई वर्षों से अवैध निर्माण खड़े हैं जिनकी वजह से बारिश में पानी की निकासी बाधित होती है। कई जगहों पर नाले का मार्ग पूरी तरह बंद हो चुका है। हालांकि नगर परिषद की टीम ने केवल एक ही कब्जे को हटाया है जिससे लोगों में यह सवाल भी उठा कि शेष अवैध निर्माणों पर कार्रवाई कब होगी।
मामले में विरोध करते हुए लोगों ने कहा कि कार्रवाई बिल्कुल उचित नहीं है, कार्रवाई बराबर होनी चाहिए। कहा कि एक ही जगह ये कार्रवाई क्यों हुई, सभी पर कार्रवाई होनी चाहिए। जांच की मांग की है।
विज्ञापन
नगर परिषद के एमई नरेश कुमार ने बताया कि नाले पर अवैध कब्जे की लगातार शिकायत मिल रही थीं। इसी आधार पर टीम ने कार्रवाई की है। एसडीएम की तरफ से आदेश दिए गए थे। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में शेष कब्जों पर भी कार्रवाई की जा सकती है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नालों पर किसी भी तरह का निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।