फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   multi story parking built in five place of rewari with cost of 100 crore

100 करोड़ से बनेगी मल्टी स्टोरी पार्किंग

Sun, 07 Feb 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी Updated Sun, 07 Feb 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
multi story parking built in five place of rewari with cost of 100 crore
केंद्रीय अमृत योजना के तहत शहरों की तस्वीर बदलने के लिए रेवाड़ी की परियोजनाओं का खाका तैयार कर नगर परिषद की इंजीनियरिंग ब्रांच ने पास होने के लिए मुख्यालय भेज दिया है।
विज्ञापन


शहर में पांच जगहों पर 100 करोड़ की लागत से मल्टी स्टोरी पार्किंग बनाई जाएगी इसके लिए जगहों को चिह्नित कर इस्टीमेट बना लिया गया है। नए पार्कों एवं पुरानों को विकसित करने के लिए जगह चिह्नित एवं इस्टीमेट एवं सड़कों के चौड़ीकरण के लिए पूरा खाका तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन


बता दें की शहर के दशा सुधारने के लिए नगर परिषद को उक्त योजना के तहत 185 करोड़ की राशि मिली है। जिनमें यातायात, परिवहन एवं सड़कों को सुधारने का काम किया जाना है। यदि सब कुछ ठीक रहा तो मुख्यालय से पास होने के बाद जल्द ही परियोजाएं कागजों से बाहर आती दिखेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमृत योजना के तहत सुविधाओं में होगा सुधार
जून माह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की उपस्थिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महानगरों की तर्ज पर देश को 500 छोटे शहरों के मूलभूत ढांचे में अमूल चूल बदलाव करने के लिए अमृत योजना का शुभारंभ किया था। इस योजना के तहत सीवर, पानी, सड़क, यातायात सहित अन्य सुविधाओं में सुधार होना है। इस योजना के तहत रेवाड़ी नगर परिषद को 185 करोड़ रुपये की राशि मिली थी। इस राशि में से 100 करोड़ केवल पार्किंग के लिए खर्च होने हैं।

इन योजनाओं का हो चुका है खाका तैयार
नप की इंजीनियरिंग ब्रांच मिनी बसों की खरीद, ओवरब्रिज को छोड़कर बाकी सभी परियोजनाओं के लिए स्थान चिह्नित करने के साथ इस्टीमेट तैयार कर मंजूरी के लिए मुख्यालय को भी भेज दिया है।

पार्किंग..
शहर को जाम से मुक्त करने के लिए नप की ओर से शरह मेें पांच जगहों पर मल्टी स्टोरी पार्किंग बनाने के लिए खाका तैयार किया है। इनमें शहर के सबसे व्यस्तम बाजार मोती चौक पर अंडर ग्राउंड डबल स्टोरी पार्किंग बनाई  जाएगी। बस स्टैंड के निकट रोडवेज जीएम के आवास के बाहर खाली पड़ी जमीन में दो अंडर ग्राउंड एवं दो स्टोरी सहित चार स्टोरी पार्किंग बनाने का खाका तैयार किया गया है। वहीं  लियो चौक पर धारूहेड़ा की ओर से आने वाले वाहनों  के लिए लियो चौक के सामने नप की पड़ी खाली जमीन पर अंडर ग्राउंड सहित चार स्टोरी पार्किंग, नाईवाली चौक पर राव तुलाराम पार्क के सामने नप की जमीन पर चार स्टोरी और झज्जर चौक के निकट मीट मार्केट में भी चार स्टोरी पार्किंग का खाका तैयार कर मुख्यालय भेजा जा चुका है।
----
पार्क...
नप को मिले 180 करोड़ में से दस करोड़ में शहर में नए पुराने मिलाकर 22 पार्क विकसित किए जाने हैं। पुराने पार्कों को विकसित करने के लिए इस्टीमेट बनकर तैयार है, वहीं आजाद नगर के  चार एकड़ के श्मशान भूमि पर साढ़े तीन एकड़ पर, तुर्कियावास रोड़ पर कारखाने वाली जमीन पर, वहीं इसी के साथ मॉडल टाउन सहित 11 जगहों पर नए पार्क विकसित करने के लिए जगहों को चिह्नित कर इस्टीमेट बनाकर मुख्यालय को भेजा जा चुका है।
----
सड़क चौड़ीकरण
सड़कों पर दुकानों से लेकर दस फीट चौड़ाई में पैदल एवं साइकिल पर चलने वालों के लिए रास्ता तैयार किया जाएगा। इसमें नाले को ढकने के साथ सड़क पर इस एरिया में लगे बिजली के खंभों को दुकान से दस फीट की दूरी पर लगाया जाएगा। इसी के साथ इस फुटपाथ का वाहनों के लिए बनी सड़के से थोड़ा ऊंचा रखकर रेलिंग लगाई जाएगी, ताकि कोई भी वाहन फुटपाथ पर न आ सके। इसी के साथ शहर में चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर बैन करने की योजना पर काम चल रहा है।


वर्जन--
सरकार का मकसद महानगरों से  की तर्ज पर शहरों को विकसित करना है, ताकि वहां पर जनसंख्या दबाव कम हो सके। परियोजनाओं को तीन साल में पूरा करना है,इसलिए नप ने खाका तैयार कर मुख्यालय को भेज दिया है। वहां से मंजूरी मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा।
डॉ. अरविंद बाल्याण, ईओ,नप, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed