{"_id":"6415f2d12a8521a92c024f56","slug":"mule-kicked-woman-and-husband-killed-him-with-sharp-weapon-rewari-news-c-17-1-97044-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: खच्चर ने महिला को मारी लात तो पति ने नुकीले हथियार से मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: खच्चर ने महिला को मारी लात तो पति ने नुकीले हथियार से मार डाला
Sat, 18 Mar 2023 10:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 18 Mar 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कोसली (रेवाड़ी)। गली में घूम रहे खच्चर ने महिला को मार दी तो उसके पति ने नुकीले हथियार से गोदकर खच्चर की हत्या कर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने खच्चर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।
पुलिस को दी शिकायत में कोसली की शिव कॉलोनी निवासी जितेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार की शाम को वह केन्द्रीय विद्यालय की तरफ जा रहा था कि वहां भीड़ देखकर रूक गया। वहां एक खच्चर लहुलुहान अवस्था में तड़प रहा था। लोगों ने बताया कि इसको भोगल बस्ती निवासी विनोद ने घायल किया है, जिसकी बाद में मौत हो गई। जब जितेंद्र विनोद के घर पहुंचा तो विनोद ने बताया कि इस खच्चर ने उसकी पत्नी को लात मार दी थी इसलिए नुकीले हथियार से उस पर वार किए। जितेंद्र ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने विनोद के खिलाफ मामला दर्ज कर खच्चर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शिव कॉलोनी निवासी जितेंद्र की शिकायत पर भोगल बस्ती निवासी विनोद के खिलाफ बेजुबान जानवर को मारने का मामला दर्ज किया है। बेजुबान जानवर का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
- सतेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, कोसली।